Showing posts with label अक्‍लमंद बच्‍चे. Show all posts
Showing posts with label अक्‍लमंद बच्‍चे. Show all posts

Tuesday, April 19, 2011

भाजी से दुखी, आधुनि‍क कबाड़ी वाला, बात में दम है।


---------------x---------------x---------------x---------------
रामदीन ससुराल गया तो उसके ससुराल वालों ने 4 दिनों तक उसे पालक, मैथी, मूली, चौलाई की भाजी और इसी तरह की हरी पौष्टिक चीजें खिलाईं।
पाँचवे दिन भी औपचारिकतावश रामदीन की सास ने उससे पूछा - क्या खाओगे दामाद जी?
रामदीन बोला - खाना क्या है माँ जी, आपको नाहक तकलीफ होती है। आप तो मुझे खेत का रास्ता दिखा दो - मैं खुद ही चर आऊंगा।
---------------x---------------x---------------x---------------
शिक्षक के क्लासरूम में घुसते ही एक बच्चा बोला - 
सर क्या आप मुझे उस काम की सजा देंगे जो मैंने किया ही नहीं?
शिक्षक - बिल्कुल नहीं, मैं ऐसा क्यों करूंगा रामू?
रामू - सर, मैं आज फिर होमवर्क करना भूल गया हूँ।


---------------x---------------x---------------x---------------


Friday, February 25, 2011

हंसी का रहस्‍य, स्‍मगलि‍न्‍ग का नया तरीका, समझदार छुटकु और संता का चाइनीज दोस्‍त

शर्मा जी ने नोट किया जब से बगल वाले फ्लैट में वर्मा फैमिली रहने आयी हैं, वहां से हमेशा हंसने की आवाजें आती रहती हैं।
एक दिन शर्मा जी ने वर्मा जी के घर जाकर पूछा - लगता है आप बड़े खुशमिजाज लोग हैं,हमें भी अपने खुशहाल जीवन का राज बताईये ना?
वर्मा जी - अजी खुशहाल जीवन की ऐसी की तैसी, दरअसल जब भी हम मियां बीवी में लड़ाई होती है वो मुझ पर चीजें फेंक फेंक कर मारने लगती है, अगर मुझे लग जाये तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंस देता हूं, और बच्चे तो दोनों ओर से हंसते ही हैं, बस यही हमारे यहां से हंसने की आवाजें आने की वजह है।
-----------x-----------x-----------x-----------

रूचिकर तथ्य:
  • कुछ लोगों से जब हमने कहा कि प्रार्थना में हमें मांगना नहीं चाहिये तो उन्होंने कुछ अलग ही करना शुरू कर दिया। मुल्ला नसरूद्दीन पिछली रात एक मोटरसाईकिल चुरा लाया और रात भर भगवान से प्रार्थना करता रहा - हे प्रभु मुझे माफ करना।
  • पढ़े लिखे और समझदार में अन्तर होता है। पढ़ा लिखा कहता है -टमाटर एक फल है पर समझदार टमाटर को फ्रूट-सलाद में डालकर खाने नहीं लगता।
  • प्रकाश की गति, ध्वनि से तेज होती है इसलिए कुछ लोग तब तक बहुत अच्छे दिखते हैं जब तक वो मुंह से कुछ बक नहीं देते।
सालों पहले एक ग्रामीण परिवार का एक सदस्य जहांगीर सिंह, विदेश में शादी कर, बीवी बच्चों सहित बस गया, सारी उम्र गुजर गई बस वो कुछेक बार ही गांव आया और वापस विदेश चला गया। उसके बीवी-बच्चों ने गाँव के एक आध बार दर्शन किये लेकिन उन्हें अपने सीधे-सादे रिश्तेदार बहुत अच्छे लगे, उनकी यादों में बस गये। उम्र हुई और जहांगीर सिंह की मृत्यु हो गई। जहांगीर सिंह की आखिरी इच्छा थी कि उसका अंतिम संस्कार उसके गांव में ही किया जाये। इधर विदेश में बच्चों को कामकाज से फुर्सत नहीं मिली और उन्होंने उसकी देह को बाॅक्स में अच्छी तरह व्यवस्थित कर उसके गाँव भेज दिया।
जब गाँव वालों ने क्रियाकर्म करने के लिए बॉक्‍स खोला तो - उसमें जहांगीर के बच्चों का लिखा एक पत्र मिला। लिखा था- आदरणीय चाचा चाची जी, पिता जी की शरीर के ऊपर एक दर्जन चाॅकलेट के पैकेट, 10 पैकेट बबलगम और 10 पैकेट बादाम-काजू के रखे हैं, ये सब बच्चों में बांट देना। पिता जी को हमने रिबोक के जूते पहना दिये हैं जो चाचा जी आपके काम आयेंगे, पिता जी को हमने हेट भी पहना दिया है, ये ताऊ जी को दे देना। पिता की दोनों बाजुओं में एक एक हेंड बेग है, ये चाची और ताई जी के लिए है। पिता जी को हमने 6 शर्ट्स पहना दी हैं, ये सारे परिवार के काम आयेंगी। पिता जी के गले में लाल नगों वाला सोने का नेकलेस, शोभा भाभी के लिए है। मीना दीदी के लिए अंगूठी पिता जी के लेफ्ट हेंड में है। कमाल और गुरनाम भैया के लिए घड़ियां पिता जी के दोनों हाथों में पहना दी हैं। हम लोग अभी दो चार साल के लिए गांव नहीं आ सकेंगे, पर किसी को और किसी चीज की जरूरत हो तो जल्दी ही बता देना, क्योंकि मम्मी की तबीयत भी बहुत खराब है।
-----------x-----------x-----------x-----------
 
छुटकू: मम्मी मैं अब समझ गया बहुत ही गरीब लोग कैसे होते हैं?
मम्मी: क्यों? कैसे होते हैं गरीब लोग?
छुटकू: कल सीमा ने पचास पैसे क्या निगल लिये उसके मम्मी-पापा तो हैरान परेशान होकर इधर-उधर भागने लगे। 50 पैसे के लिए उसे तुरन्त ही मोटरसाईकिल पर बैठा डॉक्‍टर के पास ले गये।




-----------x-----------x-----------x-----------
संता - मृत्युशैया पर पड़े चाइनीज दोस्त से मिलने हॉस्‍पि‍टल पहुंचा। वह जैसे ही उसके बेड के पास पहुंचा, उसका दोस्त ”चिन यू वान“ कहते हुए कराहा और देह त्याग दी।
संता ने सोचा - आखिरकार मरते वक्त उसने क्या कहा? किसी खजाने या रहस्य की सूचना ही ना हो, यह सोचकर संता अगली फ्लाईट पकड़कर चाईना में उसके घर गया। संता को उन आखिरी शब्दों का जो अर्थ मालूम पड़ा, वो ये था -  ”हटो, तुम मेरी आक्सीजन की नली पर खड़े हो“।

Saturday, October 30, 2010

भि‍खारि‍यों ने बढ़ायी महंगाई, श्‍मशेर टाटा की जि‍म्‍मेवारी और चमगादड़ का घाव

इंटरव्यू के लिए आये व्यक्ति का ब्यौरा देखने के बाद श्मशेर टाटा बोले - मुझे इस काम के लिए एक जिम्मेदार आदमी की तलाश है...
झंडू प्रसाद बीच में ही टोकते हुए - सर! मुझसे जिम्मेदार व्यक्ति आपको कहीं नहीं मिलेगा। जिस कंपनी में पहले काम करता था, वहां हर बिगड़े हुए काम के लिए मुझे ही जिम्मेदार ठहराया जाता था।
---------------x---------------x---------------x---------------x--------------

टीचर चिंटू से - क्या इस होमवर्क में तुमने पापा की हैल्प ली है?
चिंटू - नहीं टीचर, ये होमवर्क पूरी तरह से पापा ने ही किया है।
---------------x---------------x---------------x---------------x--------------

डॉ  मरीज से - तुम्हारे लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी खबर।
मरीज - अच्छी खबर पहले सुनाइये डॉ साहब।
डॉ  - तुम्हारे जिन्दगी के आखिरी 24 घंटे ही बचे हैं।
मरीज - तो बुरी खबर क्या है डॉ साहब।
डॉ  - ये बात मुझे तुम्हें कल बतानी थी।
---------------x---------------x---------------x---------------x--------------

रेस हो रही थी। चेलारमानी बोले - ये लोग किसके लिए दौड़ रहें हैं?
संचालक - ये लोग विश्वकप के लिए दौड़ रहे हैं?
चेलारमानी- कप किसे मिलेगा ?
संचालक - जो सबसे तेज दौड़ेगा।
चेलारमानी - तो बाकी लोग क्यों दौड़ रहे हैं?
---------------x---------------x---------------x---------------x--------------

झुमरू - डॉ रात को सोते समय मुझे चमगादड़ ने गले में काट खाया है, देखिये यहां....
डाक्टर ठीक है - ये जग लीजिए और जितना हो सके पानी पीजिये।
झुमरू - क्या पानी से घाव ठीक हो जायेगा डाक्टर साहब
डाक्टर - नहीं इससे यह पता चल जायेगा कि कहीं तुम्हारे गले में छेद तो नहीं हो गया।
---------------x---------------x---------------x---------------x--------------

पति - कोई फोन आये तो कहना मैं घर पर नहीं हूं।
फोन आया, पत्नि ने उठाया और बोली - ये अभी घर पर ही हैं।
फोन रखने के बाद पति बोला - तुमसे कहा था ना मना कर देना, फिर तुमने क्यों कहा कि मैं घर पर ही हूं।
पत्नि - जी आपके लि‍ये नहीं, ये कॉल तो मेरे लिये था।
---------------x---------------x---------------

भिखारी - भूख लगी है मालिक, कुछ खाने को दे दो.... बासी सब्जी रोटी भी चलेगी साहब या आटा ही दे दो।

साहब - तुम नहीं जानते महंगाई कितनी बढ़ गई है, अब आटे के भाव ही लो, चक्की वाले ने आटा 18 रू किलो कर दिया है।
भिखारी - ठीक है साहब! मैं आज ही उसकी खबर लेता हूं वो तो मुझसे पुराने रेट पर ही आटा ले रहा है।
---------------x---------------x---------------
 
जू के एक कर्मचारी ने दूर से देखा कि संता जैसे ही अपने बच्चों के साथ शेर के पिंजरे के आगे गया तो शेर मारे गुस्से से गुर्राया, चिल्लाया और कुछ ताकतवर कोशिशों के बाद बाहर निकल आया। उसने बच्चों को तो छोड़ दिया पर संता की टांग चबा डाली। जैसे तैसे करके संता को बचाया गया।
बाद में उस कर्मचारी को पता चला कि शेर ने संता को क्यों काटा क्योंकि वो बच्चों शेर की जानकारी देते वक्त बार-बार बता रहा था - "देखो इतनी बड़ी बिल्ली कहीं नहीं होती।"
---------------x---------------x---------------
 
संता ने एक लड़की को प्रोपोज किया तो लड़की बोली - मैं तुमसे दो साल बड़ी हूं।
संता - तो क्या हुआ.. मैं इंतजार कर लूंगा,  हम दो साल बाद शादी कर लेंगे।
---------------x---------------x---------------
 
लेबड़राम के तीन बच्चे थे उसने 4 बच्चों वाली विधवा सीमा परिहार से शादी कर ली। शादी के 3 साल में ही 3 और पैदा हो गये।
एक दिन लेबड़राम दफ्तर गया हुआ था - तो सीमा का फोन आया, अगर जल्दी घर आ जाओ तो बहुत ही अच्छा है ....मेरे और तुम्हारे बच्चे मिलकर हमारे बच्चों को पीट रहे हैं, मुझे समझ नहीं आ रहा मै क्या करूं।

Saturday, September 25, 2010

औसत अंक, गलतफहमी और बात में लॉजि‍क है।

औसत अंक
एक पढ़ाकू छात्रा परीक्षा परिणाम देखकर रोते हुए: मेरे मार्क्‍स बहुत कम आये हैं!!!!!
रामलाल: कितने आये हैं ?
छात्र: 88 प्रतिशत
रामलाल: अरे इतने में तो मेरे जैसे तीन लोग पास हो जाते, तुम फिर भी रो रही हो।
-------------------x-----------------------x----------------------
गलतफहमी
एक व्यक्ति अपनी भाभी के खून के जुर्म में पकड़ा गया अदालत में बोला।
एक दिन मैं एक मित्र के पास गया। मेरे मित्र के मोबाइल पर एक कॉल आया और वो हंस हंस कर बातें करने लगा। मैंने पूछा तो बोला - तेरी भाभी से बात कर रहा हूं। बस मुझसे यह बर्दाश्त नहीं हुआ, मैं घर आया और भाभी का खून कर दिया।
-------------------x-----------------------x----------------------
बात में लॉजि‍क
मरीज डॉक्‍टर से: मेरी ऊपर वाली दाढ़ में कीड़ा लगा था पर आपने नीचे वाली दाढ़ क्यों निकाल दी?
डॉक्‍टर : अरे बेवकूफ वो नीचे वाली दाढ़ पर खड़ा होकर ही तो ऊपर वाली दाढ़ को खा रहा था इसलिए।

Thursday, September 23, 2010

अपनी संतान का दुःख, अमरीकी अर्थव्यवस्था और एक संभावना


अपनी संतान का दुःख
एक छोटे सा बच्चे ने अपनी माँ से पूछा - माँ मैं कैसे पैदा हुआ कहां से आया।
तो माँ ने कहा “मैंने एक दिन थोड़ी सी मिट्टी ली, उसे एक मटके में डाला और ढंक कर रख दिया। कुछ दिन बाद मैंने ढक्कन हटाया तो मुझे तुम उसमें मिले।“
बच्चे को सारी जानकारी होने पर अपनी माँ की तरह ही किया। उसने मिट्टी ली उसे एक मटके में डाला और कुछ दिन के इंतजार के बाद ढक्कन उठाकर देखा तो पाया कि उसमें एक मेंढक बैठा था। बच्चे की आश्चर्य की सीमा ना रही उसने उसे हाथ में उठाया और देखने लगा, बातें करने लगा। लेकिन मेंढक को मौका मिला और वह कूद कर भागा। बच्चा मेंढक के पीछे-पीछे और मेंढक आगे-आगे।
बहुत देर तक बच्चा मेंढक का पीछा करता रहा पर उसके एक बिल में घुस जाने और हाथ में नहीं आने पर निराश होकर बोला - जी में तो आता है कि एक बड़ा सा पत्थर लूं और तुझे कुचल दूं - पर क्या करूं तू मेरी औलाद है ना।
------------x-----------------------------------------x------------------
अमरीकी अर्थव्यवस्था
अमरीका के एक मंत्री ने वेश्या के साथ कुकर्मरत पकड़े गये तो अदालत में उन्होंने अपनी सफाई में कहा - हुजूर मुझे 12000 डॉलर मिलते है अगर मैं घरेलू सामानों पर इन्हें खर्च करता हूं तो यह धन चाईना चला जाता है। अगर मैं पेट्रोल, डीजल या गैसोलीन पर खर्च करता हूं तो ये रकम अरब देशों में चली जाती है। अगर मैं कम्प्यूटर खरीदता हूँ तो यह रकम भारत में चली जाती है। यदि मैं फल सब्जियां खरीदता हूं तो इस राशि से मैक्सिको और हांडूरास जैसे देश अमीर होते हैं। अगर मैं कार खरीदता हूं तो जर्मनी को लाभ होता है। यहां तक कि यदि मैं एक बार इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रानिक सामान भी खरीदता हूं तो यह डॉलर ताईवान में पास जाते हैं। अमरीकी डॉलर, अमरीका में रहे इसके दो ही उपाय हैं या तो मैं अपने देश में ही बनी बीयर शराब खरीदूं या अपने ही देश की वेश्याओं के पास जाऊं। शराब पीने की भी हद है तो जनाब जिस जुर्म में आपने मुझे पकड़ा है वह अपने देश की मुद्रा अपने ही देश में रखने का एकमात्र सर्वश्रैष्ठ उपाय है।
------------x-----------------------------------------x------------------

संभावना
रामखिलावन की भरी जवानी में मृत्यु होने पर उसकी बीवी रेखा मजूमदार ने अखबार में विज्ञापन निकाला।
मेरे पति के अंत्येष्टि, तेरहवीं आदि कार्यक्रमों में शामिल हुए महानुभावों का हार्दिक आभार।
विनीत - रेखा मजूमदार, कद 5 फुट 4 इंच, रंग-गोरा, शिक्षित, विवाहित ग्रहिणी पर बाल-बच्चे नहीं हैं।

Wednesday, August 4, 2010

बड़ा आया ऑटोमोबाइल इंजीनियर!

पार्टी के दौरान एक महिला (दूसरी से)- अभी जो खूबसूरत युवती ड्रिंक सर्व कर रह‍ी थी। आपने उसे कहीं देखा क्या?
दूसरी- क्या आप भी ड्रिंक लेती है?
पहली- नहीं बहनजी! मैं तो इसलिए पूछ रही थी ताकि अपने पति‍ को ढूँढ़ सकूँ।
--------------

संता और जीतो कॉफी शॉप पर गए! संता ने हॉट कॉफी का आर्डर दिया!
कॉफ़ी आते ही संता बोला: जल्दी जल्दी पी लो!
जीतो: क्यों?
संता: हॉट कॉफी 5 रूपये और कोल्ड कॉफी 10 रूपये की है।
--------------

रामचंदानी - मेरे दाँत में बहुत दर्द है! समझ में नहीं आ रहा क्या करूँ?
घासीराम - मेरे दाँत में भी एक बार ऐसे ही बहुत दर्द हो रहा तो घर आकर मैंने अपनी पत्नी का जोरदार चुंबन ले लिया। मेरी तुमको सलाह है कि तुम भी ऐसा ही करो।
रामचंदानी - तो क्या तुम्हारी पत्नी इस बात के लिए राजी हो जाएगी।
--------------

पिता बेटी से: जिसे तुम पसंद करती हो उसके पास बंगला, कार, जमीन जायदाद वगैरह है!
बेटी: हे भगवान! आप सभी मर्द एक जैसे ही होते हैं वो भी आपके बारे में अक्सर यही पूछा करता है।
--------------

जीतो: हमारी शादी से पहले तुमने कहा था कि तुम स्वर्ग में मेरे बिना रहने के बजाय मेरे साथ नरक में रहना पसंद करोगे!
संता: दुर्भाग्य से मेरी इच्छा पूरी हो गई!
--------------

रमन की अपनी बीवी से जबरदस्त लड़ाई हो गई। बीवी ने आव देखा न ताव कस कर बेलन फेंक कर मारा, जो रमन के सिर, हाथ से गुजरते हुए घुटने पर लगा और हड्डी चटक गई।


अस्पताल में प्लास्टर कराने के बाद जब उसे वार्ड में ले जाया गया, तो उसने देखा कि साथ वाले बेड पर जो मरीज लेटा है उसकी दोनों टाँगों पर प्लास्टर चढ़ा है। उसने पड़ोसी मरीज से धीरे से पूछा, 'भाईसाहब, आपकी क्या 2 बीवियाँ है?'
--------------

संता और बंता दोनों ही एक सरकारी विभाग में सिविल कान्ट्रेक्टर थे उनकी दुश्मनी की मिसालें दी जाती थीं।

एक दिन संता ने बंता के घर फोन किया, फोन बंता की बीवी बंतो ने उठाया।
संता: हैलो, बंता सिंह?
बंतो (रोती हुई बोली): नहीं जी उनका कल ही दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया है।
संता: ओफ्फ ओ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

दूसरे दिन फिर संता का फोन आया: हैलो, मैं हरनाम सिंह बोल रहा हूं, क्या मैं बंता सिंह से बात कर सकता हूं?
बंतो (रोती हुई बोली): नहीं जी उनका परसों दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया है।
संता: ओफ्फ ओ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

तीसरे दिन फिर संता का फोन आया: हैलो, मैं गुरनाम सिंह बोल रहा हूं, क्या मैं बंता सिंह से बात कर सकता हूं?
बंतो (रोती हुई बोली): नहीं जी उनका परसों दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया है।
संता: ओफ्फ ओ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

चौथे दिन फिर संता ने फोन किया: हैलो, मैं वरियाम सिंह बोल रहा हूं, क्या मैं बंता सिंह से बात कर सकता हूं?
बंतो (रोती हुई बोली): नहीं जी उनका तीन दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया है।
संता: ओफ्फ ओ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
बंतो को आवाज जानी पहचानी सी लगी तो वह बोली: मुझे पता है आपने कल भी फोन लगाया था, बताईये आप कौन हैं? और रोज वही सवाल क्यों करते हैं जबकि मैं आपको बता चुकी हूं कि उनकी मृत्यु हो चुकी है।
संता: क्या करूं मुझे यह बार बार सुनने में बड़ा ही मजा आता है कि बंता सिंह अब इस दुनि‍यां में नहीं है।
-----------------

पप्पू: पापा आप कहाँ पैदा हुए थे?
संता: अमृतसर में!
पप्पू: मम्मी कहाँ पैदा हुई थी?
संता: अम्बाला में!
पप्पू: मैं कहाँ पैदा हुआ था?
संता: चंडीगढ़ में!
पप्पू: फिर हम एक दूसरे से मिले कैसे?
--------------------

पिता (युवा बेटी से)- 'बेटी! पिकनिक पर जरूर जाओ, पर अंधेरा होने से पहले घर जरूर लौट आना।'

युवा बेटी- 'ओह पापा...! अब मैं कोई बच्ची थोड़े ही हूँ।'

पिता- यह तो मैं भी जानता हूँ। इसलिए तो कह रहा हूँ।'
--------------------


ट्रेन में बड़ी गरमागरम बहस चल रही थी कि पूंजीवाद ने सर्वनाश कर दिया है।
एक व्यक्ति बोला - अब समाजवाद आयेगा।
दूजा बोला - नहीं जी, नक्सली बहुत ही प्रभावशाली तरीके से लड़ रहे हैं, माक्र्सवाद आयेगा,
तभी ऊपर की बर्थ पर इन सब की बातें सुन रहा उनींदा व्यक्ति नीचे की ओर झांक कर बोला - 
यार इलाहाबाद आये तो बता देना।
--------------------

शायर: कल रात हमारे घर में एक चोर घुस आया!
दोस्त: तुमने उसे पकड़ा नहीं?
शायर: पकड़ा... पूरी पाँच गजले सुना कर छोड़ा!
--------------------

जीतो: लोग कहते हैं कि मैं दूर से सुंदर लगती हूँ! नजदीक से सुंदर नहीं लगती! मैं क्या करूं?
प्रीतो: तुम कच्चा लसुन खाया करो! लोग तुम्हारे नजदीक आयेंगे ही नहीं!
--------------------

अमीर आदमी: मेरे पास 5 कारे, 4 बंगले, 2 फैक्ट्रियां हैं! तुम्हारे पास क्या है?
गरीब आदमी: मेरे पास बेटा है जिसकी प्रेमिका तुम्हारी बेटी है!
--------------------

संता की कार के नीचे एक कुत्ता बैठा हुआ था!
संता ने पूंछ से पकड़ कर उसे बाहर निकाला और बोला: बड़ा आया ऑटोमोबाइल इंजीनियर!
--------------------

संता टैक्सी ड्राईवर से: गोल्डन टेम्पल जाओगे ?
टैक्सी ड्राईवर: हां जाऊंगा!
संता ने जेब से लिफाफा निकला और बोला: वापिस आते हुए मेरे लिये लंकर ले आना!
--------------------

नर्स: उठो... अरे उठो !
संता: (हड़बड़ा कर उठता है) क्या है, क्यों जगाया मुझे?
नर्स: मैं तुम्हें नींद की गोली देना भूल गई थी!
--------------------

जीतो: देखो वो आदमी मुझे घूर - घूर के देख रहा है!
संता: वो तो कबाड़िया है, रद्दी पर नज़र रखना उसकी आदत है!

Wednesday, May 19, 2010

19 मई को अद्यतनीकृत

संता: तू बहुत बड़ा गधा है!
बंता: नहीं जी मैं तो आपसे बहुत ही छोटा हूँ ।
-----------------------------


पति (पत्नी से)- तुम मेरी जिंदगी हो...
पत्नी (खुश होकर)- और कहो अच्छा लग रहा है...
पति- और लानत है ऐसी जिंदगी पर...
-----------------------------
युवा संता ने मां को बताया- मॉं आजकल बापू के मि‍जाज ठीक नहीं है। कल मुझे समझा रहे थे "पराई औरतों को अपनी मॉं के समान ही समझना चाहि‍ये।"
--------------------------------


संता: आखिर मेरी प्रेमिका ने हाँ कर ही दी!
बंता: अच्छा मुबारक हो! शादी कब है?
संता: अब हर हॉं शादी के लि‍ये थोड़ी होती है यार।
--------------------------------
शहर से आई एक युवती बोली- कैसे बढि़या गाय है, लेकिन इसके सींग क्यों नही है।
किसान- मेम साहब, कुछ गाय पैदा ही बिना सींग के होती हैं! कुछ गायों के सींग हम लोग काट देते हैं! कुछ गाय आपस में लड़-भिड़कर तोड़ लेती हैं, यानी कि गायों के सींग न होने की कई वजह होती हैं, लेकिन इस गाय के सींग न होने की एक ही वजह है और वह यह कि यह गाय नही गधी है।
--------------------------------
संता: तुम्हे कैंसर है तुम सब को एड्स क्यों बताते हो?
बंता: ताकि मेरे मरने के बाद मेरी पत्‍नी कि‍सी दूसरे आदमी को ना बरबाद कर सके।
--------------------------------
संता तीन दि‍न से घर नहीं पहुंचा था, बंता ढूंढते ढूंढते एक पार्क में बैठे संता के पास पहुंचा। यहां क्‍या कर रहे हो, तुम्‍हारे घर में सब परेशान हो रहे हैं।
संता- मैं बदला ले रहा हूं ?
बंता- किससे?
संता- वक्त से, वक्त ने मुझे बर्बाद किया है, अब मैं वक्त बर्बाद कर रहा हूं।
-----------------------------
10 वीं साल गि‍रह पर शादीशुदा संता को संतानी बोली - देखो जी वो नया जोड़ा, वो लड़का कैसे उस लड़की के लि‍ये पागल हुआ जा रहा है। अब तुम में वो बात नहीं रही... तुम अब वैसा कुछ नहीं करते।
संता बोला - संतानी तू बस एक बार उस लड़की से मि‍ला दे वो उस लड़के को ना भूल जाये तो कहना।
-----------------------------
प्रेमिका: मेरी माँ भी तुम्हें बहुत पसंद करती हैं!
प्रेमी: तुम फ़िक्र मत करो मैं शादी सिर्फ तुमसे ही करूँगा!
-----------------------------
जीतो: जब मेरे पति रात को घर आते हैं तो उनकी कमीज पर लाल निशान लगे होते हैं! पूछने पर कहते हैं टमाटर के निशान है! तुम्ही बताओ मुझे क्या करना चाहिये?
प्रीतो: उस टमाटर को ढूँढ कर उसकी चटनी बनानी चाहिये!
-----------------------------
र्नि‍बल सि‍ह - डॉक्टर साहब, इस बीमारी से मैं आजि‍ज आ गया हूं  इससे तो अच्‍छा हो कि‍ मुझे मौत ही आ जाये।
डॉक्टर (मरीज से)- घबराओ नही, वो सब तुम मुझ पर छोड़ दो।
-----------------------------
चार कुत्ते एक कुतिया से प्यार कर रहे थे! एक महिला यह सब देख कर रोने लगी!
एक बच्चे ने आ कर पूछा आप क्यों रो रहे हो?
महिला: कुछ नहीं बेटा मुझे कॉलेज के दिन याद आ गये!
-----------------------------
आप भी ना...
हमारे देश की जनसंख्‍या 1 अरब 10 करोड़ है जि‍नमें से 40 करोड़ रि‍टायर लोग हैं, और शेष काम काज करते हैं।
इनमें से भी 50 करोड़ स्‍कूल कॉलेजों में पढ़ते हैं, इस तरह 20 करोड़ ही काम काज के लि‍ये बचते हैं।
इन 20 करोड़ में से भी 15 करोड़ सरकारी कर्मचारी हैं।
तो काम धाम के लि‍ये बचे 5 करोड़
4 करोड़ लोग सेना में भर्ती हैं इस तरह 1 करोड़ लोग काम काज कर सकते हैं।
इन 1 करोड़ में से भी 80 लाख लोग प्राइवेट काम धंधों में लगे हैं। तो अब काम के लोग बचे 20 लाख।
इन 20लाख में से भी 17 लाख लोग अस्‍पतालों में हैं।
बचे 3 लाख में से भी 2 लाख 50 हजार जेलों में बंद हैं। बचे 50 हजार।
50 हजार में से 49 हजार 999 लोग आज या कल में ही कि‍सी असाध्‍य बीमारी का शि‍कार हो जायेंगे।
बचे आप- तो क्‍या ये अच्‍छी बात है कि‍ करोड़ों में जो एक काम का आदमी बचा है वो भी चुटकुले पढ़कर टाईम पास करे।