Showing posts with label Hindi Chutkulay. Show all posts
Showing posts with label Hindi Chutkulay. Show all posts

Thursday, October 20, 2011

शराबी की दरखास्त, पति की डायरी, दादा का स्पष्टीकरण

पुलिसवाले ने एक व्यक्ति को फोन किया: हमें आपको सूचित करते हुए बहुत खेद है कि आपकी पत्नी का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है। अब हम चाहते हैं कि आप उनकी डेड बाडी को आकर पहचान सुनिश्चित कर लें।
सामने वाला पियेला था, बोला: सर मैं अभी कुछ व्यस्त हूं। आप ऐसा कीजिए उसकी एक फोटो लेकर फेसबुक पर डाल दीजिए, अगर वो मेरी पत्नी ही होगी, तो मैं उस पर लाईक क्लिक कर दूंगा।
---------------------x---------------------x---------------------
एक पति की डायरी से एक पन्ना:
25 May 2015. आजकल मैं अक्सर अपनी शादी की वीडियो सीडी को धीरे-धीरे रिवर्स मोड में देखता हूं और मुझे उसका अंत बहुत ही सुखद लगता है जब वो कार में बैठी हुई सगाई की अंगूठी उतार देती है। कार से उतर जाती है और अपने बाप के घर वापिस लौट जाती है।
---------------------x---------------------x---------------------x---------------------x--------------------
एक महिला अपने 6 बच्चों के साथ रेल में सफर कर रही थी।
तभी सामने बैठा एक बुढ़ऊ बीड़ी सुलगा के बैठ गया।
बीड़ी के धुंए से परेशान होकर बोली - दादा आप बीड़ी पीना बंद करो, आपने सामने लिखा हुआ नहीं पढ़ा कि बीड़ी सिगरेट पीना मना है।
वो बुड्ढा बोला - मैं तो पढ़ लूंगा बेटी, पहले तुम भी पढ़ लो जो सामने ही लिखा है। सामने लिखा था - बच्चे दो ही अच्छे।
---------------------x---------------------x---------------------x---------------------x--------------------
भैंसों के मेले में एक किसान से ग्राहक बोला - तुम्हारी भैंस की एक आंख तो खराब है फिर भी तुम इस भैंस के 25000 रूपये मांग रहे हो।
किसान बोला - तुम्हें भैंस के दूध से मतलब है या भैंस से नैन-मटक्का करना है।
---------------------x---------------------x---------------------x---------------------x--------------------

Friday, September 16, 2011

संता शि‍कारी, प्रार्थनाएं, गुलाबो और अगली पगली

संता सिर पर शि‍कारी टोपी, पैरों में गम बूट और कंधे पर गन टांगे, सपरिवार एक अभ्यारण्य (वाइल्ड लाइफ सेन्चुरी ) में घूमने फिरने गया।
एक जगह पर अचानक एक शेर ने संता की पत्नि पर हमला कर दिया।
संता की पत्नि बोली - बचाओ! इसे शूट करो...शूट करो..
संता बोला - हां... हां अभी करता हूं.... मैं बस ... कैमरे की बैटरी बदल लूं।
____________________________________________________________________

रैमो फर्नाडीज ने बाईबि‍ल की प्रार्थनायें  दीवारों पर फ्रेम कर लटका दी थी।
रैमो फर्नाडीज रोज रात को सोने से पहले जीसस से की बन्‍दगी करते हुए कहते  – “हे परमपि‍ता, तू जानता है ऑफि‍स में ओव्‍हरटाईम कर के मैं कि‍ना थक गया हूं । तू इन प्राथनाओं को आराम से पढ़ लेना …. मुझे नींद आ रही है …… !”
____________________________________________________________________
बंता घर पहुंचा और उसने दरवाजा खटखटाया -
अन्‍दर से गुलाबो दरवाजे पर आकर बोली - कौन ?
बंता बोला - मैं.... !
गुलाबो - मैं कौन ?
बंता - लो... पगली तुम्‍हारा नाम गुलाबो है और क्‍या?
____________________________________________________________________
अगली - मेरी हर आह हर सांस पर कोई ना कोई लड़का मरता है.
पगली - तो कोई अच्छा सा टूथपेस्ट क्यों नहीं इस्तेमाल करती, जि‍ससे मुंह में दि‍न भर ताजगी रहे, बदबू ना आये?


Saturday, August 20, 2011

राखी सावंत की अंग्रेजी, असलि‍यत या भ्रम,

राखी कार की बैटरी बदलवाने गई।
मैकेनिक ने कहा - मैडम, एक्साइड की लगा दूं?
राखी - अरे नहीं, तुम दोनों साइड की लगा दो, बार-बार कौन आयेगा।
...........................
एक पत्रकार राखी से - आप किस तरह के रोल पसंद करती हैं?
राखी - वैसे तो मैं वेजीटेबल रोल पसंद करती हूं पर कभी कभी चिकन रोल भी खा लेती हूं।
...........................

एक अंग्रेज राखी से अंग्रेजी में बोला - माई ग्रेंड फादर लिव्ड 96 यिअर्स. ही नेवर यूज्ड ग्लासेस!
(यानि मेरे पिता जी 96 साल जिए, पर उन्होंने कभी भी चश्में का उपयोग नहीं किया)
राखी ने जवाब दिया: या या आई नो सम पीपल ड्रिन्क डायरेक्टली फ्राम बाॅटल।
(यानि, हां हां मैं जानती हूं... कुछ लोग सीधे बोतल से ही पीते हैं )
...........................
राखी एक बार नदी किनारे गई, उसने वहां एक मगरमच्छ देखा और जोर से अंग्रेजी में चिल्लाई - ओह लेकोस्ते!  (एक ब्रांड नेम)

 ...........................x ...........................x ...........................
देर रात को बिस्तर पर बीवी बड़बड़ाई - जल्दी जाओ यहां से, मेरा पति आने वाला है।
उसके साथ ही बेड पर लेटा पति औचक उठा, खिड़की की दौड़ा और खिड़की के बाहर कूद गया,
फिर जैसे होश में आया, बोला - ओह! मैं ही तो पति हूँ।

Wednesday, August 10, 2011

ब्रेकअप की वजह, प्रेमी की व्‍यथा, मोबाइल पर वर्जिश और कमीनेपन की योग्‍यता

एक लड़के की गर्लफ्रेण्ड का बर्थडे था। वह शहर से बाहर था तो उसने फोन पर एक फूलों की डिलीवरी करने वाली शॉप पर 23 गुलाब का आर्डर दिया और कहा कि उसे प्रेमिका के घर डिलीवर कर दिया जाये। 
उसने गुलदस्ते पर संदेश में ये लिखवाया:
”प्रिये! मैंने तुम्हारे लिए उतने ही गुलाब भेजें हैं, जितनी तुम्हारी उम्र के साल हैं”
गुलाब पैक करते समय फूलों की दुकान वाले ने सोचा कि ये बहुत अच्छा ग्राहक मिला जिसने फोन पर ही इतनी कमाई करवा दी, सो उसने अपनी तरफ से 10-15 गुलाब और डाल कर बुके बनाया और डिलीवरी कर दी।

14 साल हो गये वो लड़का समझ नहीं पाया कि उसका ब्रेकअप होने की वजह क्या रही होगी।
-----------------------x----------------------x-----------------------------------------------------

एक प्रेमी की व्यथा
तेरे इक हाथ उठाने से, मेरा दम निकल सा जाता है
ऐ जालिम, ऐ कातिल, ऐ मेरे खूबसूरत संगदिल
जरा सा डियोडरेन्ट लगाने में तेरा क्या जाता है ?
-----------------------x----------------------x-----------------------------------------------------

डॉक्‍टर  : अच्छी सेहत के लिए हमें रोजाना एक्सरसाईज (कसरत) करनी चाहिए।
एक नौजवान: इसलिए तो मैं रोज फुटबाल, क्रिकेट और टेनिस जैसे खेल खेलता हूं।
डॉक्‍टर : अच्छा, वेरी गुड। तुम दिन में कितने घंटे खेलते हो?

नौजवान: जब तक कि मेरे मोबाइल की बैटरी नहीं खत्म हो जाती।
-----------------------x----------------------x-----------------------------------------------------
एक अरब देश की एयरलाईन में एक तोता और उसका मालिक यात्रा कर रहे थे। जब एक एयरहोस्टेस मालिक की सीट के पास से गुजरी तो तोते ने सीटी बजाई। एयर होस्टेस ने पीछे मुस्कुरा कर देखा और आगे बढ़ गई। यह सब देखकर मालिक की हिम्मत बढ़ी और उसने भी एयरहोस्टेस को देखकर सीटी बजा दी।
इस पर एयरहोस्टेस को गुस्सा आया और उसने कैप्टेन को शिकायत कर दी। 
तालिबानी कैप्टन ने कहा कि इन लोगों को इसी समय चलते हवाईजहाज से बाहर फेंक दिया जाये।
जब दोनों को हवाईजहाज के गेट पर लाया गया तो तोता अपने मालिक से बोला - तुम्हें उड़ना आता है?
मालिक - नहीं तो?
तोता - तो फिर ऐसी घटिया हरकत क्यों की?