Showing posts with label हंसी-मजाक से सबक. Show all posts
Showing posts with label हंसी-मजाक से सबक. Show all posts

Friday, November 19, 2010

एमबीए पास युवक और शौचालय की गलतफहमी

एक एमबीए पास युवक (चपरासी से) बोला - मेरे पास डिग्री है, नॉलेज है, चार लोगों में इज्जत है, तुम्हारे पास क्या है?
चपरासी - मेरे पास नौकरी है...जॉनी।
..................x.................x....................

सार्वजनिक शौचालय में बैठे आदमी को साथ वाले टॉयलेट से आवाज आयी -  क्या हाल हैं?
ये  घबराया ..पर फिर बोला - ठीक हूं।
आवाज आयी - क्या कर रहे हो?
ये बोला - तुम्हारी तरह बैठा हुआ हूं।
आवाज आय - मैं आ जाऊं अभी तुम्हारे पास?
ये बहुत घबराया सा बोला - नहीं ।
आवाज आयी - यार मैं तुमको बाद में कॉल करता हूं... पता नहीं कौन बदतमीज दूसरे टॉयलेट से मेरी हर बात का जवाब दे रहा है।
..................x.................x....................
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने पर मुल्ला नसरूद्दीन की बीवी से जब पूछा गया कि - आपने कैसे उस दिन उस खूंखार डाकू को आधी रात में घर में घुसने पर मार मार कर अधमरा कर दिया,
शाजिया बी बड़ी ही सहजता से बोलीं - वो बस गलतफहमी हो गई जी, मैंने सोचा आज फिर मुल्ला दारू पी कर देर से घर लौटा है।
 ..................x.................x....................
आर्ट गैलरी में एक प्रौढ़ युगल आया। एक प्रदर्शित चित्र में एक र्निवस्त्र युवती को मात्र दो पत्तों से ढंका गया था। पति जब काफी देर तक इस चित्र को बड़ी गंभीरता से देखते रहे तो पत्नि बोली - अब चलो भी, कि हवा के झोंके के आने का इंतजार करते रहोगे।

Thursday, November 18, 2010

लॉजिस्टिक्स एंड आर्गेनाइजेशन विषय का सर्वोत्‍तम प्रश्‍न

लॉजिस्टिक्स एंड आर्गेनाइजेशन विषय का एक छात्र फेल होने पर अपने प्रोफेसर के सामने उपस्थित हुआ।
छात्र - सर क्या आप वाकई इस विषय के बारे में उतना ही गहरी समझ रखते हैं जितनी गंभीरता से आप क्लास में पढ़ाते दिखते हैं?
प्रोफेसर - यह निहायत ही सही बात है, अगर ऐसा नहीं होता तो मुझे प्रोफेसर बनाया ही ना गया होता।
छात्र -  ठीक है सर! तो मैं आपसे एक प्रश्न करना चाहता हूं। अगर आपने इसका सही उत्तर दिया तो मैं उन अंकों को ही मान लूंगा जो आपने मुझे परीक्षा में दिये हैं पर अगर आप इस प्रश्न का उत्तर ना दे पाये तो आपको मुझे रिजल्ट बदलकर, ए ग्रेड देना होगा।
प्रोफेसर - ठीक है... यह तय रहा, अब प्रश्न बताओ?

छात्र -  सर बतायें कि क्या एक साथ वैधानिक है पर तर्कसम्मत नहीं है, तर्कसम्मत है पर वैधानिक नहीं है और ना तो तर्कसम्मत है और ना ही वैधानिक।
काफी सिर खुजाने के बाद भी प्रोफेसर को उत्तर ना मिला और उसे छात्र को ए ग्रेड से पास करना ही पड़ा।
प्रोफेसर ने कई महीनों इस बात पर पर मगज खपाया पर उत्तर ना पाया। एक दिन कक्षा में पढ़ाते पढ़ाते उन्होंने कक्षा के सबसे होनहार बुद्धिमान छात्र से यही प्रश्न किया।
छात्र - ने तुरंत ही जवाब दिया-
सर आपकी उम्र 63 वर्ष है और आपने अपने से आधी उम्र यानि 32 वर्ष की महिला से विवाह किया है यह वैधानिक है पर तर्कसम्मत नहीं है। आपकी पत्नि का 25 वर्ष उम्र का एक प्रेमी है ये तर्कसम्मत तो है पर वैधानिक नहीं है। तथ्य यह है कि आपने अपनी पत्नि के प्रेमी को ए ग्रेड दे दिया है जो कि ना तो वैधानिक है और ना ही तर्कसम्मत।

Saturday, July 24, 2010

हंसी मजाक से सबक 24 जुलाई 2010


रिजल्ट के बाद
पास होने पर:
टीचर - अरे! आखिर पढ़ाया किसने था?
मम्मी - सब ऊपर वाले की मेहरबानी है?
पापा - आखिर बेटा किसका है।
दोस्त - वाह यार! क्या बात है?  चल इसी बात पर पार्टी हो जाये?

फेल होने पर:
टीचर - मैं जानता था, इसका पढ़ाई में मन ही नहीं लगता था।
मम्मी - ये सब मोबाइल और इंटरनेट की वजह से हुआ।
पापा - अरी भागवान तुम्हारा ही बेटा है और लाड प्यार करो, सिर पर बिठाओ...

.... पर दोस्त नहीं बदलता।
दोस्त - कोई बात नहीं यार, दुखी क्यों होता है, अगले साल सही। मूड मत खराब कर, चल कुछ खा पीकर मूड फ्रेश करते हैं।

नैतिक शिक्षा - दोस्तों को आपकी सफलता असफलता से कोई सरोकार नहीं, उनको अपने नाश्ते की फिक्र होती है।