Friday, September 10, 2010

मेढ़क का भवि‍ष्‍य और अन्‍य नवीनतम चुटकुले

बेटी: हमारे कॉलेज के सर बड़े ही हेंडसम और इंटेलीजेंट हैं,मुझे वो बहुत ही अच्छे लगते हैं।
माँ: शिक्षक या गुरू बाप के बराबर होते हैं बेटी।
बेटी: माँ तुम हमेशा अपने ही बारे में सोचती हो, कभी मेरे बारे में भी तो सोचो।
------------------------------
लंच टाईम से लौटकर एक बॉस अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच बोरिंग जोक्स सुनाने लगा।
केवल एक लड़की को छोड़कर सभी कर्मचारी बॉस के जोक्स पर लोट पोट हुए जा रहे थे।
इस पर बॉस ने उस लड़की से कहा - क्यों क्या तुममें सेंस ऑफ ह्यूमर नहीं है?
लड़की: वो तो काफी है बॉस, पर मैं कल ही त्यागपत्र दे चुकी हूं और मेरे सारे पेमेंट भी क्लियर हो गये हैं।
------------------------------
कान इम्पलांट करने के बाद मरीज डॉक्‍टर के पास आया और बोला - डॉक्‍टर तुम बड़े ही बेवकूफ आदमी हो?
डॉक्‍टर - क्यों भई?
मरीज - तुमने किसी महिला का कान लगा दिया है?
डॉक्‍टर  - तो उससे क्या फर्क पड़ता है?
मरीज - मुझे सुनाई तो सब देता है पर समझ कुछ नहीं आता।

गाँव में मेला लगा हुआ था।
एक मेढ़क से रहा नहीं गया और वो एक ज्योतिषी के पास जा पहुंचा।
मेढ़क: मेरा क्या भविष्य है?
ज्योतिषी: एक सुन्दर युवती तुम्हारे अंग अंग को गौर से निहारती हुई, जगह जगह पर स्पर्श करेगी।
मेढ़क: अरे वाह! कब? कहाँ?
ज्योतिषी: अगले ही हफ्ते कॉलेज की बॉयलॉजी लेब में।


Monday, September 6, 2010

महिलायें पुरूषों से ज्यादा मेहनती होती हैं।

बेटा पापा से - पापा, ये गर्लफ्रेंड क्या होती है।
पापा - बेटा ये तुम तब समझोगे जब बड़े होओगे। अगर तुम अच्छे लड़के निकले तो एक तुम्हारी भी होगी।
बेटा - पर अगर मैं खराब लड़का निकला तब?
पापा - तो बहुत सारी गर्लफ्रेंड होंगी बेटा।
---------------------------------------------------
गब्बर - सांबा, कितने आदमी थे?
सांबा - मैं तो औरतें ही गिन रहा था सरदार, मुझे आदमियों का क्या पता?
---------------------------------------------------
दो दोस्त !
पहला - मेरी प्रेमिका बेवफा निकली, मैं चाहता हूं कि मैं मर जाऊं।
दूसरा - क्यों तुमने उसे बताया नहीं कि तुम करोड़पति की औलाद हो।
पहला - बताया था डियर यही तो गलती हो गई।
दूसरा - वो कैसे?
पहला - अरे उसने मेरे बाप से शादी कर ली और अब उसे मुझे अपनी मां कहना पड़ रहा है।
---------------------------------------------------
शिक्षक एक लड़की के लिए सबसे बड़ी सजा क्या हो सकती है?
एक छात्र - उसे नयी ड्रेस दी जाये, नई ज्वेलरी और बेहतरीन कास्मेटिक्स, फिर उसे एक ऐसे कमरे में बंद कर दें जिसमें आईना ना हो।
---------------------------------------------------

महिलायें पुरूषों से ज्यादा मेहनती होती हैं। क्योंकि 5 प्रतिशत महिलाएं ही जन्मजात खूबसूरत होती हैं, बाकी को जीवन भर बहुत ही मेहनत करनी पड़ती है।
---------------------------------------------------
प्रेमिका प्रेमी से- मैं जब भी फोन करती हूं... तुम यही जवाब देते हो मैं शेव कर रहा हूं? तुम कितनी बार शेव करते हो।
प्रेमी: यही तीस-चालीस बार।
प्रेमिका: तुम पागल तो नहीं हो?
प्रेमी: नहीं डार्लिंग, मैं तुम्हें पहले बता नहीं सका, मैं एक सैलून पर नाई का काम करता हूं।

Friday, September 3, 2010

भि‍खारी की गर्लफ्रेंड


भिखारी: 10 रूपये दे दो बाबू चाय पियूंगा।
राहगीर: क्यों, चाय तो 5 रू. में मिल जाती है।
भिखारी: क्या है बाबू मेरी गर्लफ्रेंड भी पियेगी ना!
राहगीर: अच्छा तो अब भिखारियों की भी गर्लफ्रेंड होने लगी।
भिखारी: नहीं बाबू जी गर्लफ्रेंड ने भिखारी बना दिया।

Thursday, September 2, 2010

पति‍ पत्‍नी और वो.....


महिला - मेरे पति खो गये हैं।
इंस्पेक्टर - कितने थे, दो या तीन ?
महिला - नहीं एक ही थे, पर मैं आदर के कारण ‘‘खो गया’’ नहीं कह सकती ना।
इंस्पेक्टर - अच्छा आपके पति की ऊंचाई कितनी थी?
महिला - मैंने कभी गौर नहीं किया।
इंस्पेक्टर - मोटे थे या पतले? 
महिला - पतले नहीं थे पर मोटे भी नहीं।
इंस्पेक्टर - आंखों का रंग?
महिला - कभी ठीक से देखा नहीं।
इंस्पेक्टर - बालों का रंग?
महिला - काला ही होना चाहिए।
इंस्पेक्टर - क्या पहना हुआ था?
महिला - मुझे ठीक से याद नहीं आ रहा।
इंस्पेक्टर - क्या उनके साथ कोई था?
यह सुनते ही महिला तेजी से बोली : हॉं उनके साथ मेरा लेब्रोडोर कुत्ता जैकी था, सोने की जंजीर से बंधा हुआ, उसकी ऊंचाई 30 इंच है, तंदरूस्त, नीली आंखें, भूर काले बाल, उसके अगले उल्टे पैर का नाखून जरा सा टूट गया है, वो भौंकता नहीं है, उसकी सोने की जंजीर में दो घुंघरू भी लगे हैं, उसे मांसाहारी भोजन बहुत पसंद है... हम साथ खाते थे, साथ दौड़ते थे साथ सोते थे और साथ ही ....... यह कहते हुए वो फफक फफक कर रो पड़ी।
इंस्पेक्टर अपने असिस्टेंट से बोला - जल्दी करो, हमें अभी कुत्ते की खोज के अभियान पर जाना है।

Wednesday, August 18, 2010

आंखों में मिट्टी तुमने डाली है मैं क्यों भागूं।

एक बीमार प्रेमी डॉक्टर के पास पहुँचा। डॉक्टर ने सारी जाँच करने के बाद कहा- 
तुम्हारा स्वास्थ्य दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है। शराब और लड़की को हाथ मत लगाना।
प्रेमी- शराब छोड़ सकता हूँ डॉक्टर, क्योंकि वह तो मैं बुढ़ापे में भी पी सकता हूँ।
---------------------

संता (बंता से)- यार आज तो 1 रुपये में 3 सेब मिल गये।
बंता (संता से)- वो कैसे?
संता- 1 रुपये का एक उसने दिया, 1 मैं उठा के भाग गया, और 1 उसने मुझे फेंक के मारा।
---------------------
सुबह से नाराज अपनी पत्नी को अच्छे मूड में लाने के लिए पति ने तैयार होते समय उन दो टाइयों में से एक पहन ली, जो पत्नी ने उसे जन्मदिन पर उपहारस्वरूप दी थी।
पति को वह टाई पहने देखकर पत्नी नाराज होकर बोली- अच्छा तो दूसरी टाई पसंद नहीं आई न? 
---------------------
गोबरधन को अपने घर के पास ही एक बंदर मिला जिसे पकड़कर वो पुलिस थाने ले गया।
इंस्पेक्टर ने कहा - इसे जू ले जाओ।
अगले दिन इंस्पेक्टर को गोबरधन बन्दर के साथ ही एक बस स्टॉप पर मिला। तो इंस्पेक्टर बोला - मैंने कहा था ना इसे (चिड़ियाघर) जू ले जाओ, फिर तुम इसे साथ लिये क्यों घूम रहे हो?
गोबरधन - सर मैं कल इसे जू ले गया था बड़ा मजा आया, आज फिल्म दिखाने ले जा रहा हूं।
--------------------
नन्‍ही टीना (दादी से)- क्या आप एक्टिंग भी करती हैं?
दादी (टीना से)- नही तो लेकिन क्यों?
टीना- सुबह मां पिताजी से कह रही थी कि यदि आप यहां रहीं तो ड्रामा तो जरूर होगा।
--------------------

पति (पत्नी से)- अरे मुन्ने को समझाओ, जिद कर रहा है कि गधे पर बैठूंगा..
पत्नी (पति से)- तो क्या हुआ बच्चा ही तो है, जरा सी देर के लिए बिठा क्यूं नही लेते...
--------------------

गेंदामल जैन और चंदू गुप्ता जंगल से गुजर रहे थे कि अचानक सामने एक शेर आ गया।
गेंदामल नीचे झुका धूल मिट्टी उठाई और शेर की आंखों में झोंक दी  भागते भागते उसने चंदू से भी कहा कि भागो!
चंदू बोला - शेर की आंखों में मिट्टी तुमने डाली है मैं क्यों भागूं।
---------------------

संता- क्यों भई, क्या तूने कभी किसी गधे की हजामत बनाई है?
बंता सैलून वाला- नहीं साहब बनाई तो नहीं, लेकिन बैठिए, कोशिश करके देखता हूं।
---------------------


संता (बंता से)- यार मैंने एक बहुत जरूरी चीज नोट की है।
बंता (संता से)- क्या?
संता- जब रेलवे फाटक बंद होता है तब-तब ट्रेन जरूर आती है।
--------------------
संता के भान्जे करनैल सिंह को भारतीय वायु सेना से इस कारण निकाल दिया गया क्योंकि वो 26 जनवरी की परेड में विमान में बिना साइलेंसर लगाये उड़ान भरना चाहता था।
--------------------

बंता (संता से)- तेरा एक दांत ब्लू कलर का क्यों है?
संता (बंता से)- यार मैंने इंक लगवायी हुई है।
बंता- हैं! वो क्यों जी?
संता- ओए खोते ब्लूटुथ का जमाना है।
--------------------
बच्चा टीचर से - मिस हमारे घर भाई आने वाला है।
टीचर वो कैसे?
बच्चा जब पिछली बार मम्मी हास्पिटल में भर्ती हुई तो बहिन आई थी इस बार पिता जी अस्पताल में भर्ती हैं।
--------------------
फोन की घंटी बजी और डॉक्टर साहब जल्दी से तैयार होकर जाने लगे..
उनकी पुत्री ने अपने पिताजी को इतनी जल्दबाजी में जाते देखा तो पूछा पिताजी इतनी जल्दी में कहां जा रहे हैं।
डॉक्टर साहब बोले- अभी-अभी रीगल होटल रूम न. 302 से फोन आया था की जल्दी से आ जाओ नही तो मेरी जान निकल जाएगी।
डॉक्टर साहब की पुत्री ने शर्माते हुए कहा- ओह नो पापा, वो फोन तो मेरे लिए था।
--------------------
ग्राहक: भाई कब से इंतजार कर रहा हूं, खाना अभी तक नहीं आया।
होटल वाला - सर खाना तो 3 दिन पहले से तैयार है, बस गरम कर रहा हूँ।
--------------------
अध्यापिका (छात्र से)- टेस्ट याद है?
छात्र- मैडम मैं जैसे ही पढ़ने बैठा तो लाइट चली गयी, बाद में मैं इस डर से पढ़ने नही बैठा की कहीं मेरी वजह से फिर लाइट न चली जाये।

अध्यापक (छात्र से)- तुमने होम वर्क क्यों नही किया?
छात्र- सर मैं तो हॉस्टल में रहता हूं।
--------------------
मां (बेटे से)- उठ जा कम्बख्त देख सूरज कब का निकल आया है...
बेटा (मां से )- तो क्या हुआ मां वो सोता भी तो मुझ से पहले है।
--------------------
झुमरू और चमेली, गली में निकले तो देखा एक गधा सामने खड़ा है। 
चमेली को मजाक सूझा, बोली देखो तुम्हारे रिश्तेदार खड़ा है... नमस्ते कीजिए!
झुमरू : नमस्ते ससुर जी।
--------------------
अध्यापिका (छात्र से)- वो कौन सा डिपार्टमेंट है जिसमें औरतें काम नही कर सकती?
छात्र (अध्यापिका से)- फायर ब्रिगेड।
अध्यापिका- क्यों?
छात्र- क्योंकि औरतों का काम आग लगाना है बुझाना नही।
---------------------
पत्नी शॉपिंग करके वापिस आयी तो पति पत्नी से सामान लेते हुए बोला- जरूर तुम मेरे खाने के लिए कुछ लायी होगी?
पत्नी (पति से)- बिल्कुल ठीक, इसमें मेरे नए सैंडिल है।

--------------------
प्रीतो सन्ता के लिए 4 अंडों का आॅमलेट बना रही थी।
अचानक सन्ता किचन में आया और प्रीतो को आमलेट बनाता देख बोला -
ध्यान से। थोड़ा और तेल डालो...
हे भगवान तुम इतने सारे अंडे इकट्ठे डाल रही हो।
अरे बस इतने ही काफी हैं, बस रूको अब....
.... अब और तेल डालना पड़ेगा।
अरे यार यहां दो चम्मच क्यों लगा रखें हैं।
अरे मैं कह रहा हूं ना ध्यान से....
और हां ध्यान रखना नमक डालना मत भूलना
सब करने के बाद तुम अक्सर नमक डालना भूल जाती हो।
अरे... इसे जल्दी पल्टो जल जायेगा।
अरे तुम्हारा दिमाग नहीं चल रहा आज...
लो जला दिया ना।
बड़ी देर से शांति से काम कर रही प्रीतो से अब रहा नहीं गया वो बोली-
क्या हो गया है तुम्हें? तुम्हें ऐसा लग रहा है कि ये दो चार अंडों का आमलेट मैं पहली बार बना रही हूं।
संता बोला - ‘‘नहीं डार्लिंग मैं तो यह बताना चाह रहा था कि मुझे उस समय क्या महसूस होता है जब मैं कार चला रहा होता हूं और तुम बगल में बैठी बैठी टोका-टाकी करती हो।’’
--------------------


पत्नी- तुम कितने मोटे हो गए हो, कुछ करते क्यों नहीं?
पति- तुम भी तो कितनी मोटी हो गई हो, तुम कुछ क्यों नहीं करती?
पत्नी- मैं तो मां बनने वाली हूं..
पति- मैं भी तो पिता बनने वाला हूं डार्लिंग।
--------------------
चेलारमानी एक डाॅक्टर के पास गया और पूछा:
क्या आप घर जाकर भी मरीज को चेक कर सकते हैं? आपकी कितनी फीस होगी?
डाॅक्टर: हां, 300 रू.
चेलारमानी डाॅक्टर को अपने घर ले गया और 300 रू. देते हुए बोला: वो क्या है डाॅक्टर साहब टैक्सी वाला घर तक के 400 रू. मांग रहा था।
--------------------
मालिक (नौकर से)- तुम किसी भी काम के लिए जाते हो तो वापिस आने में 2-3 घंटे क्यों लगा देते हो?
नौकर- साहब आपने ही तो कहा था कि बिजली की तरह काम करना...
--------------------
प्रेमिका(प्रेमी से)- प्रिय हम कहां जा रहे हैं?
प्रेमी (प्रेमिका से)- लॉन्ग ड्राइव पर...
प्रेमिका- पहले क्यों नही बताया।
प्रेमी- मुझे भी अभी पता चला जब ब्रेक फेल हुआ।
--------------------

संता की घरवाली नाराज होकर मायके आ गई। मायके पहुंचते ही माँ से बोली -
मॉं  मैं बार बार के झगड़े से तंग आ गई हूँ, इस बार मैं चाहती हूं कि इन्हें अच्छा सबक सिखाऊं।
मॉं बोली - चल बेटी यहां मायके में रहने से कुछ नहीं होगा, इस बार मैं तेरे घर पर 6 महीने रहती हूं, संता अपने आप ही सुधर जायेगा।
--------------------

एक महिला- बहन सुना है तुम तीसरी शादी करने वाली हो..
दूसरी महिला- क्या करूं बहन, एक पति भगवान को प्यारे हो गए और दूसरे पड़ोसन को..
--------------------
यात्री (रेलवे कर्मचारी से)- अगर सब ट्रेने लेट हो तो टाइम टेबल का क्या फायदा?
रेलवे कर्मचारी (यात्री से)- अगर सब ट्रेने टाइम पर आये तो वेटिंग रूम का क्या फायदा।

Wednesday, August 4, 2010

बड़ा आया ऑटोमोबाइल इंजीनियर!

पार्टी के दौरान एक महिला (दूसरी से)- अभी जो खूबसूरत युवती ड्रिंक सर्व कर रह‍ी थी। आपने उसे कहीं देखा क्या?
दूसरी- क्या आप भी ड्रिंक लेती है?
पहली- नहीं बहनजी! मैं तो इसलिए पूछ रही थी ताकि अपने पति‍ को ढूँढ़ सकूँ।
--------------

संता और जीतो कॉफी शॉप पर गए! संता ने हॉट कॉफी का आर्डर दिया!
कॉफ़ी आते ही संता बोला: जल्दी जल्दी पी लो!
जीतो: क्यों?
संता: हॉट कॉफी 5 रूपये और कोल्ड कॉफी 10 रूपये की है।
--------------

रामचंदानी - मेरे दाँत में बहुत दर्द है! समझ में नहीं आ रहा क्या करूँ?
घासीराम - मेरे दाँत में भी एक बार ऐसे ही बहुत दर्द हो रहा तो घर आकर मैंने अपनी पत्नी का जोरदार चुंबन ले लिया। मेरी तुमको सलाह है कि तुम भी ऐसा ही करो।
रामचंदानी - तो क्या तुम्हारी पत्नी इस बात के लिए राजी हो जाएगी।
--------------

पिता बेटी से: जिसे तुम पसंद करती हो उसके पास बंगला, कार, जमीन जायदाद वगैरह है!
बेटी: हे भगवान! आप सभी मर्द एक जैसे ही होते हैं वो भी आपके बारे में अक्सर यही पूछा करता है।
--------------

जीतो: हमारी शादी से पहले तुमने कहा था कि तुम स्वर्ग में मेरे बिना रहने के बजाय मेरे साथ नरक में रहना पसंद करोगे!
संता: दुर्भाग्य से मेरी इच्छा पूरी हो गई!
--------------

रमन की अपनी बीवी से जबरदस्त लड़ाई हो गई। बीवी ने आव देखा न ताव कस कर बेलन फेंक कर मारा, जो रमन के सिर, हाथ से गुजरते हुए घुटने पर लगा और हड्डी चटक गई।


अस्पताल में प्लास्टर कराने के बाद जब उसे वार्ड में ले जाया गया, तो उसने देखा कि साथ वाले बेड पर जो मरीज लेटा है उसकी दोनों टाँगों पर प्लास्टर चढ़ा है। उसने पड़ोसी मरीज से धीरे से पूछा, 'भाईसाहब, आपकी क्या 2 बीवियाँ है?'
--------------

संता और बंता दोनों ही एक सरकारी विभाग में सिविल कान्ट्रेक्टर थे उनकी दुश्मनी की मिसालें दी जाती थीं।

एक दिन संता ने बंता के घर फोन किया, फोन बंता की बीवी बंतो ने उठाया।
संता: हैलो, बंता सिंह?
बंतो (रोती हुई बोली): नहीं जी उनका कल ही दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया है।
संता: ओफ्फ ओ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

दूसरे दिन फिर संता का फोन आया: हैलो, मैं हरनाम सिंह बोल रहा हूं, क्या मैं बंता सिंह से बात कर सकता हूं?
बंतो (रोती हुई बोली): नहीं जी उनका परसों दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया है।
संता: ओफ्फ ओ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

तीसरे दिन फिर संता का फोन आया: हैलो, मैं गुरनाम सिंह बोल रहा हूं, क्या मैं बंता सिंह से बात कर सकता हूं?
बंतो (रोती हुई बोली): नहीं जी उनका परसों दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया है।
संता: ओफ्फ ओ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

चौथे दिन फिर संता ने फोन किया: हैलो, मैं वरियाम सिंह बोल रहा हूं, क्या मैं बंता सिंह से बात कर सकता हूं?
बंतो (रोती हुई बोली): नहीं जी उनका तीन दिन पहले ही दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया है।
संता: ओफ्फ ओ! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
बंतो को आवाज जानी पहचानी सी लगी तो वह बोली: मुझे पता है आपने कल भी फोन लगाया था, बताईये आप कौन हैं? और रोज वही सवाल क्यों करते हैं जबकि मैं आपको बता चुकी हूं कि उनकी मृत्यु हो चुकी है।
संता: क्या करूं मुझे यह बार बार सुनने में बड़ा ही मजा आता है कि बंता सिंह अब इस दुनि‍यां में नहीं है।
-----------------

पप्पू: पापा आप कहाँ पैदा हुए थे?
संता: अमृतसर में!
पप्पू: मम्मी कहाँ पैदा हुई थी?
संता: अम्बाला में!
पप्पू: मैं कहाँ पैदा हुआ था?
संता: चंडीगढ़ में!
पप्पू: फिर हम एक दूसरे से मिले कैसे?
--------------------

पिता (युवा बेटी से)- 'बेटी! पिकनिक पर जरूर जाओ, पर अंधेरा होने से पहले घर जरूर लौट आना।'

युवा बेटी- 'ओह पापा...! अब मैं कोई बच्ची थोड़े ही हूँ।'

पिता- यह तो मैं भी जानता हूँ। इसलिए तो कह रहा हूँ।'
--------------------


ट्रेन में बड़ी गरमागरम बहस चल रही थी कि पूंजीवाद ने सर्वनाश कर दिया है।
एक व्यक्ति बोला - अब समाजवाद आयेगा।
दूजा बोला - नहीं जी, नक्सली बहुत ही प्रभावशाली तरीके से लड़ रहे हैं, माक्र्सवाद आयेगा,
तभी ऊपर की बर्थ पर इन सब की बातें सुन रहा उनींदा व्यक्ति नीचे की ओर झांक कर बोला - 
यार इलाहाबाद आये तो बता देना।
--------------------

शायर: कल रात हमारे घर में एक चोर घुस आया!
दोस्त: तुमने उसे पकड़ा नहीं?
शायर: पकड़ा... पूरी पाँच गजले सुना कर छोड़ा!
--------------------

जीतो: लोग कहते हैं कि मैं दूर से सुंदर लगती हूँ! नजदीक से सुंदर नहीं लगती! मैं क्या करूं?
प्रीतो: तुम कच्चा लसुन खाया करो! लोग तुम्हारे नजदीक आयेंगे ही नहीं!
--------------------

अमीर आदमी: मेरे पास 5 कारे, 4 बंगले, 2 फैक्ट्रियां हैं! तुम्हारे पास क्या है?
गरीब आदमी: मेरे पास बेटा है जिसकी प्रेमिका तुम्हारी बेटी है!
--------------------

संता की कार के नीचे एक कुत्ता बैठा हुआ था!
संता ने पूंछ से पकड़ कर उसे बाहर निकाला और बोला: बड़ा आया ऑटोमोबाइल इंजीनियर!
--------------------

संता टैक्सी ड्राईवर से: गोल्डन टेम्पल जाओगे ?
टैक्सी ड्राईवर: हां जाऊंगा!
संता ने जेब से लिफाफा निकला और बोला: वापिस आते हुए मेरे लिये लंकर ले आना!
--------------------

नर्स: उठो... अरे उठो !
संता: (हड़बड़ा कर उठता है) क्या है, क्यों जगाया मुझे?
नर्स: मैं तुम्हें नींद की गोली देना भूल गई थी!
--------------------

जीतो: देखो वो आदमी मुझे घूर - घूर के देख रहा है!
संता: वो तो कबाड़िया है, रद्दी पर नज़र रखना उसकी आदत है!

Saturday, July 31, 2010

धरती और गाय हमारी मां है, चंदा मामा है तो .....????

बंता: धरती और चाँद का क्या रिश्ता है?
संता: बहन और भाई का!
बंता: वो कैसे?
संता: हम धरती को `धरती माता` कहते हैं और चाँद को `चंदा मामा`!
-----
बंता: गजिनी में आमिर ने इतनी सॉलि‍ड बॉडी कैसे बनाई ??
संता: जब वो जिम से वापिस आता था तो 15 मिनट के बाद भूल जाता था और फिर वापिस जिम चला जाता था!
-----
कैमिस्ट की दुकान पर
संता: जी मैं अपने पोते के लिए विटामिन की गोलियाँ खरीदना चाहता हूँ।
कैमिस्ट: कौन सी - विटामिन ए, बी, या सी ?
संता - जी कोई भी चलेंगी, मेरे पोते को अभी अंग्रेजी वर्णमाला के ए,बी,सी के अक्षरों का ज्ञान नहीं है।
-----
संता रोटी का 1 टुकड़ा खुद और 1 मुर्गे को खिला रहा था!
बंता: यह क्या कर रहे हो?
संता: खानदानी लोग है, रोज़ रोटी चिकन के साथ ही खाते हैं!
-----

डॉक्‍टर - मुझे यह बताते हुए बहुत अफसोस हो रहा है कि आपको ब्रेन ट्यूमर है।
बंता - खुशी से उछल पड़ा।

डॉक्‍टर - क्या तुम समझ पा रहे हो कि मैंने क्या कहा?
बंता - क्यों नहीं? बिल्कुल समझ गया हूं।

डॉक्‍टर - तो फिर आप इतने खुश क्यों हो रहे हैं?
बंता - इससे साबित होता है कि मुझमें (ब्रेन) दिमाग है।
----
अब्दुल्ला की शादी थी।
मौलवी निकाह के समय उपस्थित लोगों से बोला - किसी को इस शादी पर एतराज तो नहीं ?
अब्दुल्ला - मुझे एतराज है?
मौलवी - तुम चुप रहो, तुम तो दूल्हे हो, तुम्‍हें इस तरह बदतमीजी नहीं करनी है।
-----
संता: `आई एम् गोइंग` का मतलब बताओ?
बंता (खूब सोच कर): मैं जा रहा हूँ!
संता (गुस्से में): ऐसे नहीं जाने दूंगा, पहले मतलब बताओ!
--------
संता और बंता पानी पीने गए! गिलास उल्टा पड़ा हुआ था इस पर संता बोला - इसका तो मुँह बंद है!
बंता: अरे यह तो नीचे से भी टूटा हुआ है!