Friday, July 29, 2011

बच्‍ची का सवाल, सरकारी नाई की सुवि‍धा, संता के दोस्‍त की लम्‍बी उम्र

एक छोटी सी बच्ची ने अपनी मां से पूछा: मां मानवजाति का विकास कैसे हुआ?
मां बोली: सबसे पहले भगवान ने एक औरत और एक आदमी बनाया उनके बच्चे हुए, फिर उन बच्चों के बच्चे हुए, इस तरह मानवजाति का विकास हुआ।
दो एक दिन बाद उस बच्ची ने यही प्रश्न अपने पिता जी से भी किया।
तो उसके पिता ने बताया: हमारे पूर्वज बन्दर थे, उनसे ही हमारी मानव जाति का विकास हुआ।
बच्ची भ्रमित हो गई और दुबारा अपनी मां के पास जाकर बोली - मां पिता जी तो कह रहे थे कि मानवजाति का विकास बन्दरों से हुआ।
मां बोली - बेटा दरअसल बात यह है कि, जो मैंने तुम्हें बताया वो तुम्हारी नानी साईड के लोगों के बारे में सही है, और जो तुम्हें पिता जी ने बताया है वो तुम्हारे दादा-दादी साईड के लोगों के बारे में सही है।
------------------x-----------------------x----------------------
एक सरकारी नाई ने बाल काटते वक्त कपिल सिब्बल से पूछा - साब ये स्विस बैंक वाला क्या लफड़ा है?
कपिल सिब्बल चिल्लाये - अबे तू बाल काट रहा है या इन्क्वायरी कर रहा है?
सरकारी नाई - सारी साब ऐसे ही पूछ लिया था।

इसी नाई ने अगले दिन प्रणव मुखर्जी से बाल काटते वक्त पूछा - साब ये काला धन क्या होता है?
प्रणव मुखर्जी भी बोले - तुम्हारी हिम्मत केसे हुए मुझसे ये सब जानने की ?
सरकारी नाई - सारी साब ऐसे ही पूछ लिया था।

दूसरे ही दिन सीबीआई वालों ने नाई के यहां छापा मार दिया। पूछताछ शुरू हो गई।
सीबीआई -क्या तुम सिविलसोसायटी वाले अन्ना हजारे के एजेन्ट हो?
नाई - नहीं साहब।
सीबीआई - क्या तुम बाबा रामदेव से मिले हुए हो?
नाई - नहीं साहब।
तो तुम बाल काटते वक्त कांग्रेस के नेताओं से फालतू के सवाल क्यों करते हो?
नाई - साब, मैंने देखा है कि, पता नहीं क्यूं जब भी मैं स्विस बैंक या काले धन की बात करता हूं, कांग्रेस वालों के बाल खड़े हो जाते हैं... इससे मुझे बाल काटने में आसान हो जाती है, बस यही वजह है कि मैं कांग्रेस वालों से इस तरह के सवाल पूछता हूं।
------------------x-----------------------x----------------------
संता अपने दोस्त के जनाजे में शामिल होने के लिए उसके घर गया। पता चला कि डेड बॉडी आने में देर है?
कुछ देर बाद संता ने एक व्यक्ति से पूछा - कि डेड बॉडी कब तक आयेगी? और उसने देखा कि लोग सामने से डेड बॉडी लेकर चले ही आ रहे हैं।
संता बोला - बड़ी लम्बी उम्र है मेरे दोस्त की, बस अभी याद किया था और देखो... आ भी गया।

Tuesday, July 12, 2011

काबि‍लेयकीन, समझदार चुहि‍या, खानदानी कैदी और कुत्‍ता

एक युवती रोती हुई घर आई और अपनी मां से बोली - मम्मी मैं रंजीत से शादी नहीं करूंगी, वो तो नास्तिक है। वो भगवान में विश्वास ही नहीं करता, ना राम में ना कृष्ण में ना किसी और देवी देवता में।
मां बोली - कोई बात नहीं बेटी, तुम चिंता मत करो...
बेटी बोली - लेकिन मम्मी वो तो ... यहां तक की "नर्क होता है", इस पर भी यकीन नहीं करता।
मां बोली - मैंने कहा ना बेटी, तुम चिंता मत करो... तुम बस उससे शादी कर लो... वो सब पर यकीन करने लगेगा।

------------------------------x------------------------------------------x------------------------
एक चुहिया पेड़ पर चड़ रही थी। बन्दर ने देखा तो बोला - यहां पेड़ पर क्या करने आई हो चुहिया रानी।
चुहिया बोली - सेब खाने।
बंदर बोला - पर ये तो आम का पेड़ है।
चुहिया - बन्दर मामा ज्यादा स्याणपंती मत दिखाओ, सेब में अपने साथ लेकर आई हूं।
------------------------------x------------------------------------------x------------------------
दो खानदानी कैदी आपस में बातचीत कर रहे थे।
पहला बोला - मेरे पिता जी अपने मरने का निश्चित वर्ष जानते हैं यहां तक कि महीना, सप्ताह और दिन भी। यहां तक कि वो उस नियत समय को भी जानते हैं जब उनकी मौत होगी।
दूसरा बोला - ओ! तो क्या वो बहुत बड़े ज्योतिषी या त्रिकालदर्शी हैं।
पहला बोला - नहीं, उन्हें ये सब एक जज ने बताया है, उनके खूनी साबित करने वाले फैसले में।
------------------------------x------------------------------------------x------------------------
महानगर के अखबार में एक विज्ञापन प्रकाशित हुआ - एक तीन टाँग वाला कुत्ता खो गया है। मूत्र त्याग के समय वह गिर पड़ता है। मिलने पर पता दें।


Wednesday, June 22, 2011

बंता का सवाल

बंतानी को अपने पति पर बहुत प्यार आया तो बोली -
तुम तो हजारों में एक हो!!
यह सुनकर बंता को बहुत गुस्सा आया - उसने बंतानी को एक जोरदार थप्पड़ रसीद किया और बोला, कम्बख्त अब ये भी बता दे कि 999 कौन हैं।
----------------------------- 

माँ बेटे से: उठ जा कम्बख्त, देख सूरज कब का निकल आया है।
बेटा: तो क्या हुआ माँ, वो सोता भी तो मुझसे पहले है।
-----------------------------
संता: ओऐ बन्ते कल मैंने सोचा इंग्लिश फिल्म देखते हैं, हालांकि मुझे अंग्रेजी नहीं आती पर मैंने सोचा सीन देखकर ही कहानी का आइडिया लगा लेंगे। 3 घंटे बैठा रहा पर ना कोई सीन ना आवाज.... क्या सारी अंग्रेजी फिल्में ऐसी ही होती हैं ???
बंता - क्यों फिल्म का नाम क्या था?
संता - ''नो डिस्क इन्सर्ट''

Monday, June 6, 2011

आज के कि‍शोर, कंजूस का परोपकार और शराबी

एक कि‍शोर देर रात घर पहुंचा।
पि‍ता ने पूछा - कहां थे बेटा
बेटा बोला - दोस्त के घर पर था पिता जी ।
पिता ने उसके 10 दोस्तों के घर फोन किया।
4 ने जवाब दिया यहीं पर था अंकल।
3 ने जवाब दिया बस अभी निकला है अंकल घर पहुंचता ही होगा।
2 बोले - यहीं पर है अंकल पढ़ रहा है, फोन दूं क्या?
1 ने तो हद ही कर दी, बोला - "हाँ पापा बोलो क्या हुआ?"

-----------------------0-----------------------
एक कंजूस अपने दोस्त से बोला -  आज मैंने एक भिखारी की जान बचाई।
दोस्त हैरान होकर बोला -  वो कैसे ?
कंजूस - मैंने भि‍खारी से कहा कि अगर मैं तुम को 1000 रू. दू तो क्या होगा?
भिखारी ने कहा कि मैं खुशी से मर जाऊंगा।.... इसलिए मैंने उसकी जान बचाने के लिए उसे1000 रू नहीं दिये।
-----------------------0-----------------------

तीन शराबियों ने एक टैक्सी रोकी।
ड्रायवर समझ गय तीनों टुन्न हैं। उसने शराबियों को गाड़ी में बैठाया, गाड़ी स्टार्ट की और थोड़ी देर बाद बंद बोला - लो साहब हम पहुंच गये।
एक ने पैसे दिये और दूसरा बोला थेंक यू, लेकिन तीसरे ने उसे एक जोरदार थप्पड़ रसीद किया।
ड्रायवर समझ गया कि ये नशे में नहीं है, चालाकी ने काम नहीं किया। लेकिन तभी तीसरा बोला - साले आराम से चलाया कर, मरवा देता आज तो।


Tuesday, May 24, 2011

शरीफ आदमी के गुण, पेड़ों में समानता, लड़के की मांग, लड़की के वि‍कल्‍प






एक शरीफ आदमी को चाहिये ही क्या - एक ऐसी बीवी जो प्यार करे, एक ऐसी बीवी जो अच्छा खाना बनाये, एक ऐसी बीवी जो उसकी सेवा करे और ये तीनों बीवियां मिलजुलकर बहनों की तरह रहें।

--------------x---------------
संता बंता से - नारियल और सेब के पेड़ में क्या समानता है?
बंता - काफी देर सोचने के बाद, दोनों पर अमरूद नहीं लगते।
--------------x---------------
वकील - अतएव जज महोदय से निवेदन है कि वे भारतीय दंड संहिता की धारा 256 क (व) के पृष्ठ 78 पर वर्णित प्रावधान के तहत मेरे मुवक्किल को बाइज्जत बरी करने का कष्ट करें।
(और वकील ने भारतीय दंड संहिता की धारा 256 क (व) का पृष्ठ 78 में टैग लगाकर जज साहब के पास पहंुचा दिया।)
जज ने पुस्तक देखी और उसमें 50,000 रू का चेक देखा, पुस्तक को बंद कर दिया और निर्णय सुनाया।
जज - बचाव पक्ष के वकील को आदेश दिया जाता कि वो इसी तरह के दो गवाह प्रस्तुत कर केस का तुरन्त फैसला करने में सहयोग करे।
--------------x---------------
लड़का (लड़की के बाप से) - सर मैं आपकी बेटी का हाथ मांगने आया हूं।
लड़की का बाप - क्यों ?
लड़का - क्योंकि अब मेरे हाथ थक गये हैं आपकी लड़की को एसएमएस कर करके।
--------------x---------------
लड़की ज्योतिषी को कुंडली दिखाते हुए बोली - पंडितजी मेरे 5 ब्‍वायफ्रेंड हैं अब कुण्डली देखकर बताईये कि इनमें से कौन खुशनसीब होगा जिसकी शादी मुझसे होगी।
पंडित - बेटी जैसा कि कुंडली कह रही है, इनमें से एक से तेरी शादी होगी, और बाकी सब खुशनसीब हो जायेंगे।

Saturday, May 14, 2011

बनि‍ये का बहाना, धन्‍नालाल की हकीकत, पंजाब की अंग्रेजी और पति‍


गंगा नदी पार करते वक्त एक कंजूस बनिये की नाव अचानक डूबने लगी। तो वो प्रार्थना करते हुए गंगा मैया से बोला - हे गंगा मैया अगर मैं बच गया तो तुम्हें 1 टन चावल का प्रसाद चढ़ाऊंगा।
प्रार्थना पूरी हुई और वह नदी के पार भी हो गया। इस बीच उसके मन में ख्याल उठा कि 1 टन तो बहुत ज्यादा बोल दिया। जैसे ही यह ख्याल उठा उसके सामने अचानक किनारे से मगरमच्छ निकल आया और उसने दौड़कर इस बनिये की टांग मुंह में ले ली।
बनिया ने सोचा गंगा मैया समझ गई हैं कि‍ मेरे दि‍माग में क्‍या चल रहा है। जोर से बोला - हे गंगा मैया मैं चावल तो 1 टन ही चढ़ाऊंगा मैं सोच रहा था कि प्रसाद नमकीन बनवाउं या मीठे।
---------x---------0---------x---------0---------x---------

धन्नालाल (प्रेमिका से) - मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता, मेरे सारे घरवाले इसके खिलाफ हैं।
धन्नो - ये तो बताओ तुम्हारे घर में है कौन-कौन ? 
धन्नालाल - बस एक बीवी, तीन बच्चे।
---------x---------0---------x---------0---------x---------
आशु और नीशू पढ़ रहे थे।
उनके बड़े भाई गौरव ने पूछा - आशु तुम बताओ हमारे देश में सबसे ज्यादा अंग्रेजी कहां बोली जाती है?
आशु - जी केरल में।
नीशू - नहीं भैया, केरल में तो बस दिन में ही सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है पर रात में सबसे ज्यादा अंग्रेजी पंजाब में बोली जाती है।
गौरव - वो कैसे?
नीशू - दो पैग लगाने के बाद पंजाबी ही सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोलते हैं।
---------x---------0---------x---------0---------x---------
गिरधर सिंह (अपनी बीवी से): तुम इस कुत्ते को पालतु बनाने में कभी भी सफल नहीं हो सकती।
रेशमा - तुम तो बेवकूफ हो जी! यह तो बस सब्र करने की बात है, अब तुम अपने को ही लो, पहले-पहल तुम भी कितनी समस्याएं खड़ी करते थे।
---------x---------0---------x---------0---------x---------
संता एक दिन पिज्जा हट पर गया और उसने एक छोटे पिज्जा का आर्डर दिया।
जब वेटर पिज्जा ले आया तो उसने संता से पूछा - सर मैं इसके 4 टुकड़े करूं या 6 टुकड़े कर दूं।
संता बोला - यार आज मुझे भूख कम ही लगी है मुझे नहीं लगता मैं 6 पीस खा पाऊंगा, एक काम करो तुम 4 टुकड़े ही कर दो।
 

Monday, April 25, 2011

कान की खराश, पकना क्‍या होता है, चाइनीज गुण, चींटी का गुरूर

एक आदमी चैराहे पर खड़ा होकर कान खुजा रहा था।
संता वहां से निकला तो बोला - भाई साहब मुझे लगता है आप स्टार्ट नहीं हो पा रहे हैं। आप कहें, तो मैं धक्का लगा दूं।
------------x-----------
पड़ोस से आ रही आवाजें सुनकर जुम्मन खां की बीवी बोली - ऐ जी जरा बाजू वाले फ्लेट में देखकर आईये ना क्या चल रहा है। ये मियां बीवी जोर जोर से क्यों लड़ रहे हैं।
जुम्मन खां - दरअसल मैं वहां दो चार बार पहले भी जा चुका हूं, इसी बात पर तो उनमें लड़ाई हो रही है।
------------x-----------
2 महिलाएं 1 पेड़ के नीचे खड़े होकर काफी देर से बातें कर रहीं थीं।
अचानक पेड़ से एक आम गिरा।
पहली औरत बोली - अरे ये आम कैसे गिरा?
दूसरी औरत कुछ बोलने ही वाली थी कि, आम बोला -
भगवान के लिए अब चुप भी हो जाओ, मैं पक गया हूं तुम्हारी बातें सुनसुनकर।
------------x-----------
शिक्षक - बताओ ”आई लव यू“ का आविष्कार किस देश में हुआ?
छात्र - चाइना में।
शिक्षक - वो कैसे?
छात्र - इसमें सारे चाइनीज गुण हैं सर। ना कोई गारंटी, ना कोई वारंटी। चले तो चांद तक, ना पहुंचे तो शाम तक।
------------x-----------
एक हाथी रोमांटिक मूड में एक चींटी को छेड़ रहा था।
चींटी को गुस्सा आया, वो हथिनी के पास गई और बोली - देखो बहिन, आप अपने पति को समझा लो... नहीं तो मर्द हमारे घर में भी है।