Monday, October 18, 2010

त्रासदी


डॉ. घायल मरीज से: 
जब तुमने देखा कि कार एक लड़की चला रही है तो तुम्हें रोड से दूर होकर चलना चाहिये था।
मरीज: 
कौन सा रोड डॉक्‍टर मैं तो सड़क किनारे खेत में लोटा लेकर बैठा हुआ था।

--------x---------x--------x---------x--------x---------x--------x---------

सास ने अपने तीनों दामादों को परखने के लिए इम्तिहाल लिया।
वो एक तालाब किनारे डूबने लगी तो उसके एक दामाद ने उसे बचा लिया। सास खुश हो गई और उसने उस दामाद को मारूति कार खरीदवा दी।
ऐसे ही एक और मौके पर सास के कमरे में आग लगने पर अन्य दामाद ने उसे बचा लिया। इस पर सास ने उसे मोटर साइकिल खरीदवा दी।
तीसरे मौके पर सास ऊंचाई से गिर कर एक झाड़ी में फंस गई, पर तीसरे दामाद ने सोचा पहले वाले को कार दूजे को मोटरसाइकिल, तो अपने को साईकिल से ज्यादा क्या मिलेगा। उसने झाड़ी को हल्के से हिलाया और सास खाई में गिरकर मर गई।
इस पर उसे ससुर की तरफ से एक नयी नवेली मर्सीडीज बेंज कार तोहफे में दी गई।

--------x---------x--------x---------x--------x---------x--------x---------

मिस्टर शर्मा को एक महिला का कॉल आया।
मिस्टर शर्मा बोले - हैलो! कौन ?
महिला बोली - जहां तक मेरा खयाल है आप मेरे एक बच्चे के पिता हैं।
आप मिसेज खन्ना बोल रही हैं या मिसेज कोठारी।
महिला पूरी तरह भ्रमित होकर बोली - नहीं श्रीमान मैं आपके बेटे की क्लास टीचर बोल रही हूँ।

Friday, October 15, 2010

एक नरक से दूसरे नरक में कॉलि‍न्‍ग फ्री है

सीमा पर तैनात एक फौजी बहुत ही गुस्से में था। उसकी मंगेतर ने सगाई तोड़ दी थी और उसे एक पत्र लिखकर कहा कि जितनी भी फोटोज फौजी के पास हैं, उसे वापिस कर दे।

फौजी को बहुत गुस्सा आया उसने अपने साथियों से भी उनकी महिला मित्रों की तस्वीरें इकट्ठी कर ली। ढेर सारी फोटोज का पुलिन्दा बनवाया और प्रेमिका को यह पत्र लिखकर कोरियर कर दिया -
मुझे पता नहीं इनमें से तुम्हारी कौन सी फोटो हैं, अपनी छांट कर बाकी सारी वापिस भेज देना।

-----------x-----------x-----------x-----------x-----------

शराबखाने में बैठा एक धुत्त शराबी अपनी कुर्सी से गिर पड़ा। तब बार में काम करने वाला बैरे ने पास ही बैठे एक व्यक्ति से कहा - आप बड़े सज्जन दिख रहें हैं। क्या आप इस व्यक्ति को घर छोड़ देंगे।
उस व्यक्ति ने उसे उठाया और कई बार खड़ा करने की कोशिश की पर आदमी बार बार निढाल हो जाता था।
बमुश्किल उठाते और घसीटते हुए उस आदमी ने शराबी को कार में डाला।
पूछते-पाछते जब उस शराबी के घर तक पहुंचा और उसे घर के अंदर कुर्सी पर बैठा दिया तो उसकी बीवी ने कहा - मुझे समझ नहीं आता कि मैं आपका किस तरह शुक्रिया अदा करूं पर इनकी व्हील चेयर कहां है।

-----------x-----------x-----------x-----------x-----------

नरक में एक व्यक्ति ने शैतान से कहा - क्या मैं अपनी पत्नी से बात कर सकता हूं।
फोन पर बातचीत होने के बाद उस व्यक्ति ने कहा - कालि‍न्‍ग करने का बिल कितना हुआ सर।
शैतान - कुछ भी नहीं दोस्त नरक से नरक कॉलि‍न्‍ग बिल्कुल फ्री है।
-----------x-----------x-----------x-----------x-----------

पति पत्नि से - प्रिये! मैंने अपने एक बहुत अच्छे दोस्त को घर पर रात्रि भोज का निमंत्रण दिया है, तुम जल्दी से खाना वगैरह बना लो।
पत्नि - क्या? तुम पागल तो नहीं हो गये। सारा घर अस्त व्यस्त है, मैंने शॉपि‍न्‍ग वगैरह भी नहीं की है, सारे बर्तन जूठे पड़े हैं और आज मेरा मूड भी खाना वाना बनाने का बिल्कुल नहीं है।
पति- मैं यह सब जानता हूं।
पत्नि - तो तुमने अपने दोस्त को खाने पर बुलाया ही क्यों?
पति - क्योंकि मेरा दोस्त जाने किन मुगालतों में जल्द ही शादी के बारे में सोच रहा है।

-----------x-----------x-----------x-----------x-----------

Wednesday, October 6, 2010

एक कहानी और दो चुटकुले

पागलखाने के डॉक्‍टर ने संता को बुलाया और कहा -
मैंने अन्य पागलों से सुना कि तुमने बड़ी ही बहादुरी और नेकी का काम किया है। पर क्या करें किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है, जिस पागल को तुमने टब में डूबने से बचाया था उसने फांसी का फंदा लगाकर आखिर जान दे ही दी।

संता - नहीं डॉक्‍टर साहब, जब उसे टब से निकाला तो वो बहुत गीला था, इसलिए मैंने ही उसे रस्सी पर सूखने के लिए डाला था।
------------x------------x------------x------------
दुबई में तीन दोस्त एक 60 मंजिला इमारत के टॉप फ्लोर पर रहते थे।
एक दिन लिफ्ट खराब थी, रात का समय। तो तीनों ने सोचा आज सीढ़ियों से ही अपने निवास तक पहुंचे। यह तय हुआ कि टाईम पास और बोर होने से बचने के लिए सबसे पहले कोई युद्ध और रोमांच भरी कहानी सुनायेगा, दूसरा एक मजेदार कहानी सुनायेगा और तीसरा एक दुखभरी कहानी। अपने निवास के दरवाजे पर जाकर तीसरे का एक दुखभरी कहानी सुनाने का मौका आया तो वो बोला - माफ करना दोस्तो! मैं फ्लेट की चाबी नीचे कार ही में ही छोड़ आया हूं।
------------x------------x------------x------------

मिसेज सलोनी एक पार्टी में अपने पति से: देखो उस शराब पीते हुए आदमी को देख रहे हो, उसने 10 साल पहले मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था, पर मैंने साफ इंकार कर दिया था।
पति: ओह! ये तो गजब हो गया। वो आज तक पीकर जश्न मना रहा है।
------------x------------x------------x------------
लतीफ मियां और रसूख मियां बचपन की दोस्त थे, पर दशकों बाद साठ की उम्र में मिलने पर ढेर सारी बातें हुईं।
लतीफ - क्यों रसूख मियां कोई लड़की वड़की भी पटाई या यूं ही जवानी गुजार दी?
रसूख - नहीं! पटाई थी यार पर फिर तुम लोग मोहल्ला छोड़कर चले गये थे।
------------x------------x------------x------------
सूरज भान जवान हुआ तो उसके परिवार की बड़ी-बूढ़ी महिलायें शादी या सामाजिक समारोहों में मौके-बेमौके हर कभी आकर चिकोटी काट जाती अब तुम्हारी बारी है!!
सूरज भान की यह समस्या तब खत्म हुई जब मृत्‍यु या शोक समारोहों में पहुंचने पर वो उन्हीं बड़ी बूढ़ी महिलाओं के पास पहुंच जाता और कहता - अब तुम्हारी बारी है, बुआ जी।

Saturday, September 25, 2010

औसत अंक, गलतफहमी और बात में लॉजि‍क है।

औसत अंक
एक पढ़ाकू छात्रा परीक्षा परिणाम देखकर रोते हुए: मेरे मार्क्‍स बहुत कम आये हैं!!!!!
रामलाल: कितने आये हैं ?
छात्र: 88 प्रतिशत
रामलाल: अरे इतने में तो मेरे जैसे तीन लोग पास हो जाते, तुम फिर भी रो रही हो।
-------------------x-----------------------x----------------------
गलतफहमी
एक व्यक्ति अपनी भाभी के खून के जुर्म में पकड़ा गया अदालत में बोला।
एक दिन मैं एक मित्र के पास गया। मेरे मित्र के मोबाइल पर एक कॉल आया और वो हंस हंस कर बातें करने लगा। मैंने पूछा तो बोला - तेरी भाभी से बात कर रहा हूं। बस मुझसे यह बर्दाश्त नहीं हुआ, मैं घर आया और भाभी का खून कर दिया।
-------------------x-----------------------x----------------------
बात में लॉजि‍क
मरीज डॉक्‍टर से: मेरी ऊपर वाली दाढ़ में कीड़ा लगा था पर आपने नीचे वाली दाढ़ क्यों निकाल दी?
डॉक्‍टर : अरे बेवकूफ वो नीचे वाली दाढ़ पर खड़ा होकर ही तो ऊपर वाली दाढ़ को खा रहा था इसलिए।

Thursday, September 23, 2010

अपनी संतान का दुःख, अमरीकी अर्थव्यवस्था और एक संभावना


अपनी संतान का दुःख
एक छोटे सा बच्चे ने अपनी माँ से पूछा - माँ मैं कैसे पैदा हुआ कहां से आया।
तो माँ ने कहा “मैंने एक दिन थोड़ी सी मिट्टी ली, उसे एक मटके में डाला और ढंक कर रख दिया। कुछ दिन बाद मैंने ढक्कन हटाया तो मुझे तुम उसमें मिले।“
बच्चे को सारी जानकारी होने पर अपनी माँ की तरह ही किया। उसने मिट्टी ली उसे एक मटके में डाला और कुछ दिन के इंतजार के बाद ढक्कन उठाकर देखा तो पाया कि उसमें एक मेंढक बैठा था। बच्चे की आश्चर्य की सीमा ना रही उसने उसे हाथ में उठाया और देखने लगा, बातें करने लगा। लेकिन मेंढक को मौका मिला और वह कूद कर भागा। बच्चा मेंढक के पीछे-पीछे और मेंढक आगे-आगे।
बहुत देर तक बच्चा मेंढक का पीछा करता रहा पर उसके एक बिल में घुस जाने और हाथ में नहीं आने पर निराश होकर बोला - जी में तो आता है कि एक बड़ा सा पत्थर लूं और तुझे कुचल दूं - पर क्या करूं तू मेरी औलाद है ना।
------------x-----------------------------------------x------------------
अमरीकी अर्थव्यवस्था
अमरीका के एक मंत्री ने वेश्या के साथ कुकर्मरत पकड़े गये तो अदालत में उन्होंने अपनी सफाई में कहा - हुजूर मुझे 12000 डॉलर मिलते है अगर मैं घरेलू सामानों पर इन्हें खर्च करता हूं तो यह धन चाईना चला जाता है। अगर मैं पेट्रोल, डीजल या गैसोलीन पर खर्च करता हूं तो ये रकम अरब देशों में चली जाती है। अगर मैं कम्प्यूटर खरीदता हूँ तो यह रकम भारत में चली जाती है। यदि मैं फल सब्जियां खरीदता हूं तो इस राशि से मैक्सिको और हांडूरास जैसे देश अमीर होते हैं। अगर मैं कार खरीदता हूं तो जर्मनी को लाभ होता है। यहां तक कि यदि मैं एक बार इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रानिक सामान भी खरीदता हूं तो यह डॉलर ताईवान में पास जाते हैं। अमरीकी डॉलर, अमरीका में रहे इसके दो ही उपाय हैं या तो मैं अपने देश में ही बनी बीयर शराब खरीदूं या अपने ही देश की वेश्याओं के पास जाऊं। शराब पीने की भी हद है तो जनाब जिस जुर्म में आपने मुझे पकड़ा है वह अपने देश की मुद्रा अपने ही देश में रखने का एकमात्र सर्वश्रैष्ठ उपाय है।
------------x-----------------------------------------x------------------

संभावना
रामखिलावन की भरी जवानी में मृत्यु होने पर उसकी बीवी रेखा मजूमदार ने अखबार में विज्ञापन निकाला।
मेरे पति के अंत्येष्टि, तेरहवीं आदि कार्यक्रमों में शामिल हुए महानुभावों का हार्दिक आभार।
विनीत - रेखा मजूमदार, कद 5 फुट 4 इंच, रंग-गोरा, शिक्षित, विवाहित ग्रहिणी पर बाल-बच्चे नहीं हैं।

Wednesday, September 22, 2010

बीवी कि‍सकी है ? इश्‍क कमीना और संता की सफाई।

बीवी के साथ हमेशा प्‍यार करो 
बीवी को बाहर खाना खि‍लाने ले जाओ 
बीवी के साथ ईमानदार रहकर उसे खुश रखो 
ये मत सोचो..........
कि‍ बीवी कि‍सकी है। 
-------------------------------

एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने, अकेले में उसके घर पर पहुंचा! प्यार मोहब्बत की बातें चल ही रहीं थी नौकरानी आ गई, वो युवक तेजी से बाहर निकला... ठहरा और नौकरानी को 10 का नोट देते हुए बोला - प्लीज किसी को बताना मत।
नौकरानी बोली - वैसे तो इस काम के, दूसरों से मैं 100 रू. लेती हूं पर तुम नये हो इसलिए 10 रू ही रख लेती हूं।
-------------------------------

बीमार संता, संतानी से बोला - अब की मुझे जानवरों के डॉक्टर के पास ही ले जाना, उसी के इलाज से फर्क पड़ पायेगा।
संतानी - क्यों जी ऐसा क्यों कह रहे हो?
संता - सुबह मुर्गे की तरह उठ जाता हूं, दिन भर घोड़े की तरह यहां वहां भाग दौड़ करता हूं, दफ्तर में लोग गधे की तरह जोतते हैं, शाम को लौट कर परेशानहाल तुम सब पर कुत्ते की तरह भौंकता हूं... और रात गये एक भैंस के साथ सो जाता हूँ - ऐसे आदमी का इलाज जानवरों का डॉक्टर  ही कर सकता है।

Monday, September 20, 2010

जि‍ज्ञासा को इन्‍ि‍द्रयों से ना टटोलें

टीचर डे स्पेशल

तीन छात्र शिक्षक के जन्मदिन मनाने उसके घर गये। जन्मदिन मनाया गया तोहफे दिये गये।
पहले छात्र का उपहार देखते समय शिक्षक ने अंदाजा लगाया कि इसके पिता जी की टॉफि‍यों गोलियों की दुकान है और बोले - रमन बेटा मैं जानता हूं ये जरूर चॉकलेट का पैकेट है।
रमन बोला - हाँ।
दूसरे छात्र का तोहफा टटोलते हुए शिक्षक ने अंदाजा लगाया कि इसके पिता जी फूलों की दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने पैकेट को सूंघा और बोले - तो तुम गुलदस्ता लेकर आये हो।
राम बोला - हाँ।
शिक्षक के सभी अंदाजे बिना तोहफा खोले ही सही निकल रहे थे।
शिक्षक ने तीसरे छात्र गेंदालाल का पैकेट देखा और उसे सूंघा, उन्होंने देखा कि पैकेट के एक कोने से पीले पानी जैसा द्रव्य गिरा। शिक्षक ने सोचा इसके पिता तो ठेके पर काम करते हैं हो न हो कोई मंहगी शराब हो। उन्होंने उस द्रव्य को चखा और बोले तो तुम - मंहगी बीयर लेकर आये हो।
तीसरा छात्र बोला - नहीं।
शिक्षक तो - रशियन वोदका होगी।
छात्र पुनः बोला - नहीं।
अब शिक्षक परेशान हो गया और उसने हैरानी से पूछा - तो तुम क्या लेकर आये हो गेंदालाल।
गेंदालाल - सर मैंने आपकी इच्छानुसार एक बहुत ही अच्छी नस्ल का कुत्ते का नन्हा सा पिल्ला गिफ्ट किया है।