न्यूज चैनल देखता हुआ संता बहुत ही गुस्से में था, बोला -
अगर मुझे बस एक दिन के लिए प्रधानमंत्री की कुर्सी मिल जाये, तो मैं सारी सरकारी व्यवस्था को ठीक कर दूंगा।
सुनकर जीतो बोली - ये सब बाद में करते रहना, सुबह से मेरी सलवार पहनकर यहां वहां डोल रहे हो, पहले उसे उतार अपनी पेंट तो पहन लो।
---------x-----------x---------x-----------x---------x-----------x---------x-----------
होटल में लंच के लिए बैठी सलमा अपनी सहेली से बोली - लगता है सामने के टेबल पर बैठा लड़का मोटी आसामी है, काफी अमीर है।
जीतो - क्यों - तुम्हें ऐसा क्यों लगा?
सलमा - अभी मैं उसके पास से निकली, तो उसके मुंह से प्याज की बू आ रही थी।
---------x-----------x---------x-----------x---------x-----------x---------x-----------
पंडित बदरी के बेटे कजलू को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया जा रहा था।
गुरू ने कहा - बेटा भगवान हर कहीं है, आस-पास, ऊपर नीचे, आगे पीेछे सब जगह भगवान है।
कजलू बोला - हां हां गुरूजी , भगवान टॉयलेट में भी होता है।
गुरू ने इस अजीब से वाक्य को सुन पूछा - वो कैसे?
कजलू - मेरे पिता जी सुबह सुबह जब भी पाखाने के लिए जाते हैं, जोर जोर से शोर मचाते हैं, आधा घंटा हो गया, कब तक इंतजार करूं, आफिस के लिए देरी हो रही है, .... हे भागवान अब तो निकल आओ। रोज यही सुनकर मेरी नींद खुल जाती है।
---------x-----------x---------x-----------x---------x-----------x---------x-----------
नटवरलाल - मुझे शादी में सुसराल वालों ने बीएमडब्ल्यू दी है।
झुमरू - लेकिन हमें तो तुम्हारे घर में कार कहीं भी नजर नहीं आई।
नटवरलाल - क्यों मैंने तुम्हें अपनी नई नवेली बी.एम.डब्ल्यू. (बहुत मोटी वाईफ) से नहीं मिलवाया?
Saturday, January 15, 2011
Monday, December 27, 2010
सेर को....सवा सेर
हनीमून से लौटकर सैफ अली बहुत परेशान थे।
सैफ के दोस्त ने पूछा क्या हुआ मियां - सब ठीक ठाक तो है। बड़े परेशान नजर आ रहे हो।
सैफ - बात ही कुछ ऐसी है यार।
दोस्त - क्यों क्या हुआ?
सैफ - सुहागरात के दूजे दिन जब मैं सुबह उठा तो गलती से, आदतन मैंने 1000 रू. उसके तकिये के नीचे रखे और होटल से बाहर आ गया। सिगरेट, चाय-पानी के बाद पता चला अरे मैं तो हनीमून पर आया हूं, ये शादी के बाद मेरा पहला दिन है। मैं वापस होटल लौटा कि वो कहीं बुरा ना मान जाये कि मैं उसे छोड़ सुबह सुबह कहां चला गया।
दोस्त - तो क्या हुआ?
सैफ - होना क्या था, उसने मुझसे कुछ नहीं कहा। वो तो नहा धोकर, सज-संवरकर, नाश्ता कर रही थी।
दोस्त - तो अच्छा हुआ ना, उसे पता ही नहीं चला कि तुमने उसके तकिये के नीचे 1000 रू. रखे थे।
सैफ - यही तो परेशानी की बात है यार, उसने तकिये के नीचे से 700 रू. तो निकाल लिये और 300 मुझे लौटा दिये, बोली - मैं पैसों के मामले में बहुत ही ईमानदार हूं।
Thursday, December 23, 2010
नेताओं की औकात
हराम की कमाई उड़ाने एक नेता विदेश जा रहा था। हवाई जहाज में उसकी बगल वाली सीट पर ही एक लड़की किताब पढ़ रही थी। नेता ने उस लड़की की ओर मुखातिब होते हुए कहा - अगर हम आपस में बातचीत करेंगे तो लम्बा सफर बहुत लम्बा नहीं लगेगा।
वो लड़की जिसने अभी अभी किताब पढ़ना शुरू ही की थी, झुंझलाते हुए बोली - आप किस बारे में बातचीत करना चाहते हैं?
वैसे तो कोई नियत विषय नहीं, पर ग्लोबल वार्मिंग, विश्व के लोगों की सेहत और या प्रकृति के संरक्षण आदि को प्रोत्साहन देने के बारे में हम बात कर सकते हैं, नेता ने खच्चर मुस्कान के साथ कहा।
चलिये ठीक है। आपने जो अभी-अभी कहे, वो अच्छे विषय हैं पर इन सबसे पहले मैं आपसे एक प्रश्न करना चाहूंगी। देखिये, एक घोड़ा, हाथी,, गाय और बकरी सब एक ही चीज घास खाते हैं पर जब वो उसे मल के रूप में त्याग करते हैं तो सब अलग ही रूप में बाहर निकालते हैं, ऐसा क्यों होता है?
नेता, लड़की की बुद्धिमत्ता से बहुत ही प्रभावित हुआ और सोचते हुए बोला - वाकई मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता।
तो लड़की बोली - तो जबकि आप किसी जानवर के मल के बारे में भी कुछ नहीं जानते, आप समझते हैं कि आप दुनियां भर के गंभीर विषयों पर बात करने काबिल हैं, यह कहते हुए लड़की फिर से अपनी किताब पढ़ने में मशगूल हो गई।

Friday, November 26, 2010
डॉली की मौत और कुत्तों के लक्षण
48 वर्षीय डॉली बिन्द्रा को दिल का दौरा पड़ा, कुछ दिनों बाद जब उसे सर्जरी के लिए अस्पताल ले जाया गया तो उसने रात में सपना देखा जिसमें उसे ईश्वर का साक्षात्कार हुआ।
डॉली ने ईश्वर से पूछा - हे प्रभु! क्या मेरी उम्र खत्म हो गई है या अभी मुझे जिंदा रहना है।
ईश्वर ने कहा - निश्चिंत रहो डॉली अभी तुम्हें 30 बरस और जीना है।
दूसरे दिन डॉली की हार्ट सर्जरी हो गई। तीसरे दिन की सुबह डॉली ने सोचा कि जब 30 बरस और जीना है तो क्यों ना जिन्दगी को बहुत ही जिन्दादिली से जिया जाये। उसने कुछ दिन और अस्पताल में ही रहने का फैसला किया। उसने अस्पताल में रहकर ब्रेस्ट इंपलांट करवाये, लिपोसक्शन कराया, कमर पतली करवाई, हेयर ट्रांसप्लांट करवाये और अपने होंठों को रसीला बनाने के लिए दवाओं के इंजेक्शन लगवाये।
जब डॉली बिन्द्रा को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा था तो 20-22 साल की कमसिन डॉली बिन्द्रा को देख हर कोई दंग रह गया।
डॉली अस्पताल से बाहर निकली तो उसकी चाल ही अजब थी लेकिन जैसे ही कार तक जाने के लिए उसने अस्पताल के सामने वाली सड़क पार की एक एंबुलेंस उस को रौंदती हुई निकल गई।
मरने के बाद डॉली फिर भगवान के पास पहुंची और शिकायती अंदाज में बोली - आपने तो कहा था मुझे 30 साल और जीना है - क्या आपने मुझसे झूठ बोला था। मुझे इतनी जल्द क्यों यहां ले आये।
ईश्वर अचंभित, आश्चर्यचकित होकर बोले - दरअसल मैंने आपको पहचाना नहीं, आप हैं कौन?
---------------x------------- ---------------x----------------------------x-------------
जानवरों के बाजार में इस बार एक कुत्ता भी लाया गया। एक ग्राहक ने जब उसके मालिक से कहा कि इस कुत्ते में क्या खास है तो वह बोला यह इंसानों की आवाज में बात कर सकता है। उस ग्राहक ने कुत्ते से पूछा - तुमने अपनी अभी तक की जिन्दगी में क्या किया?
कुत्ता बोला - मैंने बहुत ही रोचक जिन्दगी जी है। मैंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। वहां कई पर्वतारोहियो को गिरते हुए बचाया है। फिर मैंने अपने देश के प्रधानमंत्री को आत्मघाती हमलावरों से बचाया, उसके बाद पाकिस्तान से आने वाले कई आतंकवादी पकड़वाये हैं।
आजकल मैं आदमियों के एक वृद्धाश्रम में बड़े बुजुर्गो की सेवा करता हूं और हिन्दी साहित्य पढ़ता हूं।
हैरत से भरे ग्राहक ने कुत्ते के मालिक से पूछा - इतने सारे अजूबे गुण होते हुए भी तुम इस कुत्ते को बेचना चाहते हो?
कुत्ते का मालिक बोला - आप इसे जानते नहीं हैं जनाब, इसने अभी तक जो भी बोला है वो सब झूठ है।
Thursday, November 25, 2010
पुराने चुटकुले का नया ठहाका
पुराना चुटकुला
एक लड़का बस स्टॉप पर एक लड़की को तंग करने लगा, तो लड़की तैश में आकर बोली - क्यों तुम्हारे घर पर माँ, बहन नहीं हैं क्या?
लड़का बोला - हां, माँ बहन ही तो हैं इसलिए तो बाहर आकर तुमसे फ्लर्ट कर रहा हूं।
नया चुटकुला
एक लड़का बस स्टॉप पर एक लड़की को तंग करने लगा, तो लड़की तैश में आकर बोली - क्यों तुम्हारे घर पर माँ, बहन नहीं हैं क्या?
लड़का बोला - नहीं।
लड़की - तो यहाँ पर खड़े खड़े टाईमपास क्यों कर रहे हो, चलो घर पर ही चलते हैं ना।
-------------------------x--------------------
संता अपने मित्र से - मेरी पत्नि का कल देहान्त हो गया। मैंने लाख रोना चाहा पर मेरी आंखों से आंसू ही नहीं निकले।
बंता - लो इसमें क्या बड़ी बात है, तुम्हें ये कल्पना करनी थी कि वो अभी अभी वापिस लौट आने वाली है।
बंता - लो इसमें क्या बड़ी बात है, तुम्हें ये कल्पना करनी थी कि वो अभी अभी वापिस लौट आने वाली है।
-------------------------x--------------------
एक लड़का बस स्टॉप पर एक लड़की को तंग करने लगा, तो लड़की तैश में आकर बोली - लगता है तुम्हें मेरी चप्पल का नम्बर नहीं पता।
लड़का बोला - तुम लड़कियों की ये बड़ी आफत है, अभी दोस्ती प्यार व्यार तो शुरू हुआ नहीं, तुमने फरमाइशें पहले ही शुरू कर दीं।
-------------------------x--------------------
दफ्तर में एक प्रिंटर खराब हो गया। संता ने जब पास के ही सर्विस सेन्टर में फोन लगाया तो वहां के मैकेनिक ने कहा - मुझे लगता है प्रिन्टर में मामूली साफ-सफाई की जरूरत है, आप प्रिन्टर का मैनुअल पढ़िये और सफाई कर लें, ठीक ना होने पर हम शीघ्र ही आ जायेंगे।
संता ने कोशिश की और प्रिन्टर ठीक नहीं हुआ तो सर्विस सेन्टर के मैकेनिक बंता को बुला कर प्रिन्टर ठीक करवा लिया गया।
संता ने बंता मैकेनिक से पूछा अगर मुझसे ही प्रिन्टर ठीक हो जाता तो तुमने जो रकम कमाई है वो मारी जाती।
बंता - ना जी बादशाओ, मुझे तो मशीन ठीक करने में मजा ही नहीं आता जब तक लोग खुद ही प्रिन्टर खोल कर उसे मेरे लायक लायक खराब नहीं कर देते, इससे ही तो मेरी कमाई हो पाती है।

Tuesday, November 23, 2010
ब्याहों की मजबूरियॉं और कुंवारों के फैशन
संता - हम दोनों शादीशुदा हैं जी!
पुलिस वाला - तो घर क्यों नहीं जाते, घर जाकर बैठो-लेटो हमें क्या?
संता - अजी यहां आप नहीं मानते.... वहां इसका पति और मेरी पत्नी कैसे मानेगी?
..............x.............. ..............x.............. ..............x..............
माँ बाप बेटे से -
सन 1940
बेटा अपनी जाति की लड़की से ही शादी करना।
सन 1950
बेटा अपने बराबर के खानदान में ही शादी करना।
सन 1980
बेटा अपने देश की लड़की से ही शादी करना।
सन 2000
बेटा अपने धर्म वाली लड़की से ही शादी करना।
सन 2010
बेटा लड़की से ही शादी करना।
.............x.............. ..............x.............. ..............x..............
पत्नी एक गन स्टोर में- जी मुझे अपने पति के लिए एक रिवाल्वर खरीदना है।
दुकानदार - जी आप अपने पति की पसंद बतायेंगी, यानि किस ब्रांड नेम का?
पत्नी - किसी भी कंपनी का चलेगा जी बस मेरा पति दो गोलियों में ही ढेर हो जाना चाहिये।
Saturday, November 20, 2010
मौत के जश्न और रोने
एक पति अपनी पत्नी की अर्थी लेकर जा रहा था। अर्थी के आगे एक कुत्ता चल रहा था और अर्थी के पीछे कई सौ आदमियों की लम्बी लाईन भी चल रही थी।
1 आदमी ने आकर पूछा - भाई ये सब कैसे हुआ?
पति - ये जो कुत्ता सामने चल रहा है ना... इस कुत्ते ने काट लिया और मेरी पत्नी का देहांत हो गया।
वो आदमी बोला - क्या तुम एक दिन के लिए ये कुत्ता मुझे दे दोगे?
पति - तुम क्या समझते हो ये जो भीड़ चल रही है मेरी पत्नी के दाह संस्कार में शामिल होने आई है, ये सब इस कुत्ते को लेने आये हैं। जाओ, और पीछे लाईन में लग जाओ।
----------x----------- ----------x-----------
संता श्मशान घाट में दहाड़े मार कर रो रहा था - हे भगवान! तुम्हारी जगह भगवान मुझे उठा लेता, तुम क्या गये.. मेरी जिन्दगी बर्बाद हो गई। मेरी जिन्दगी नरक हो गई है, हाय! मैंने अपने पैरों पर खुद ही कुल्हाड़ी मार ली।
एक व्यक्ति को संता के इस विलाप पर बड़ी सहानुभूति हुई। वो बोला - क्या हुआ भाई? कौन था मरने वाला - तुम्हारा बच्चा था? रोगी था? तुम्हारी पत्नि या प्रेमिका...?
संता- कुछ ना पूछो यार! ये जो मर गया है मेरी पत्नी का पहला पति था।
----------x----------- ----------x-----------
दो पठानो में लड़ाई हो गई।
पहला पठान - हम तेरा कपरा फार के तुमको नंगा कर देगा....
दूसरा पठान - ओए खोचे! सीरियस लराई में रोमेन्टिक बातें मर खरो।

Subscribe to:
Posts (Atom)